• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

लव जिहाद, अपहरण या साजिश? वायरल गर्ल मोनालिसा केस में आया नया मोड़, माता-पिता ने लगाया बड़ा आरोप

प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा की केरल में फरमान खान से शादी को गैरकानूनी और लव जिहाद बताते हुए उसके माता-पिता ने कानूनी कार्र...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 08:17:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 08:17:33 PM (IST)
लव जिहाद, अपहरण या साजिश? वायरल गर्ल मोनालिसा केस में आया नया मोड़, माता-पिता ने लगाया बड़ा आरोप
वायरल गर्ल मोनालिसा केस में आया नया मोड़

HighLights

  1. मोनालिसा के माता-पिता ने केरल में हुई शादी को बताया गैरकानूनी
  2. बेटी नाबालिग है और आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत दर्ज कराई गई है
  3. खरगोन पुलिस से लगाई सुरक्षा और न्याय की गुहार; शुरू हुई जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन। प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचकर चर्चा में आई मोनालिसा की केरल में फरमान खान से शादी को गैरकानूनी और लव जिहाद बताते हुए उसके माता-पिता ने कानूनी कार्रवाई के लिए मध्य प्रदेश पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने मोनालिसा को नाबालिग बताते हुए कहा है कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है। इसके बाद बहला-फुसलाकर और धमकाकर लव जिहाद का शिकार बनाया गया है। मोनालिसा के माता-पिता ने बेटी से कई दिनों से संपर्क न होने की बात कहते हुए उसकी जान को भी खतरा बताया है।

पुलिस अधिकारी से मुलाकात: एफआईआर दर्ज कराने की मांग

मध्य प्रदेश में खरगोन जिले के महेश्वर निवासी मोनालिसा के पिता मंगलवार को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ मंडलेश्वर की एसडीओपी श्वेता शुक्ला से मिले और उन्हें फरमान खान व अन्य साजिशकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दिया। मोनालिसा के पिता जयसिंह भोसले ने कहा कि उनकी बेटी का जो आधार कार्ड दिखाया गया है, उस पर दर्ज जन्मतिथि गलत है। वह नाबालिग है। उसे किसी कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन ने फरमान खान के माध्यम से लव जिहाद में फंसाया है।


पुलिस की कार्रवाई: जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया

एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बताया कि मोनालिसा के स्वजन की शिकायत की जांच कराकर आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है ताकि वास्तविकता सामने आ सके। इस मामले ने सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा बटोरी है, जिसके बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।

यह भी पढ़ें- मोनालिसा-फरहान की शादी पर मशहूर वकील नाजिया इलाही खान ने उठाए सवाल, कहा - 'हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया गया...'