• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • खरगोन

खरगोन में निजी डॉक्टर के क्लिनिक में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, पति ने पिया जहर

जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के पोखराबाद गांव की 60 वर्षीय महिला की निजी डाक्टर के क्लिनिक पर इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परि...और पढ़ें

By Vivek ParasharEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 08:59:48 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 09:07:05 AM (IST)
खरगोन में निजी डॉक्टर के क्लिनिक में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत, पति ने पिया जहर
मृत महिला के पति ने पीया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में किया भर्ती। -नईदुनिया

HighLights

  1. परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर की कार्रवाई की मांग
  2. गंभीर हालत में पति जिला अस्पताल में भर्ती
  3. उपचार में लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, खरगोन : जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के पोखराबाद गांव की 60 वर्षीय महिला की निजी डॉक्टर के क्लिनिक पर इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना से दुखी महिला के पति अंगूरीलाल ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पी लिया। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई

बंजारा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने बताया कि पोखराबाद निवासी संतरीबाई की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें मानसिक रोगों का उपचार करने वाले एक निजी डॉक्टर के क्लिनिक पर लेकर पहुंचे थे। यहां इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने संबंधित निजी डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।


परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के लिए उपचार में हुई लापरवाही जिम्मेदार है। हालांकि, इंजेक्शन लगाए जाने और महिला की मौत के बीच संबंध व उपचार में लापरवाही की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

महिला की मौत के बाद उसके पति ने जहरीला पदार्थ पी लिया

महिला की मौत के बाद उसके पति अंगूरीलाल ने जहरीला पदार्थ पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उधर, घटना के बाद संबंधित निजी डॉक्टर के क्लिनिक पर ताला लगा होने की जानकारी सामने आई है।

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। महिला की मौत के मामले में अस्पताल पुलिस चौकी पर मर्ग कायम किया गया है। वही उसके पति की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Gwalior Health News: महिला के गले में था संक्रमण, लिंक अस्पताल में किडनी का किया इलाज