• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

कांग्रेस सरकार पर बरसे सीएम मोहन यादव, कहा- विपक्ष के राज में ट्रांसफर के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जाता था

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पूर्व सरकारों में प्रदेश का बजट काफी कम था, वर्तमान में यह चार लाख 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। कांग्रे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 09:57:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 09:57:32 PM (IST)
कांग्रेस सरकार पर बरसे सीएम मोहन यादव, कहा- विपक्ष के राज में ट्रांसफर के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जाता था
कांग्रेस सरकार पर बरसे सीएम मोहन यादव।

HighLights

  1. मंडला में सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान
  2. कलेक्ट्रेट व एसपी ऑफिस के बनेंगे नए भवन
  3. कोदो-कुटकी प्रोसेसिंग यूनिट की मिली सौगात

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला में टाइगर सफारी जू बनाने की घोषणा की। रविवार को तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में माओवाद को आखिरी सलाम किया।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पूर्व सरकारों में प्रदेश का बजट काफी कम था, वर्तमान में यह चार लाख 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। कांग्रेस शासन में ट्रांसफर के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जाता था। सीएम ने इस दौरान तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की बोनस राशि वितरित की, जिससे नौ लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक लाभान्वित हुए।


दूध उत्पादन और स्थानीय विकास की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में दूध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा। साथ ही मंडला में लगभग समाप्त हो चुकी पान की खेती को पुनः शुरू करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की मांग पर मंडला में दो कॉलेज खोलने और पीएचई मंत्री संपतिया उइके की मांग पर कोदो-कुटकी की प्रोसेसिंग यूनिट लगाने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- एमपी के विकास की रफ्तार होगी और तेज, सरकार खर्च करेगी ₹1 लाख करोड़, सड़क से लेकर कॉलेज पर खर्च होगी राशि

कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नए भवन बनाने की बात भी कही। सीएम ने बताया कि सांदीपनि स्कूलों के खुलने के बाद प्रदेश में स्कूल ड्रॉपआउट की दर शून्य हो गई। गांवों में आवागमन के लिए सरकारी बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे सार्वजनिक परिवहन को विस्तार मिलेगा।

पांढुर्णा जिले के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी

पांढुर्णा जिले में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पांढुर्णा सहित प्रदेश के नवीन जिलों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने नागरिकों की सुख-सुविधाओं व जिलों के तेज विकास को शासन की प्राथमिकता बताया। साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने व उद्योगों को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया।