• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला के निवास में भाई की छत पर लौकी तोड़ने गया था, करंट लगते ही सड़क पर गिरा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 05:14:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 05:14:47 PM (IST)
मंडला के निवास में भाई की छत पर लौकी तोड़ने गया था, करंट लगते ही सड़क पर गिरा
युवक का जीवित अवस्था का चित्र। फाइल

HighLights

  1. छत से गुजर रही लाइन की चपेट में आया
  2. जब तक घर वाले समझते तब तक जान जा चुकी थी
  3. हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। जिले के निवास थाना क्षेत्र के ग्राम मेहरासिवनी के बांध टोला में करंट लगने से 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जब तक घर वाले समझते तब तक जान जा चुकी थी।

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल

युवक अपने भाई के घर की छत पर लौकी तोड़ने गया था, तभी वह ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान तिलोक सिंह उइके पिता करन सिंह (37), निवासी बांध टोला के रूप में हुई है।

चीखने या चिल्‍लाने का भी मौका नहीं मिला

बताया गया कि तिलोक सिंह अपने घर से लगे भाई के घर की छत पर लौकी तोड़ने के लिए गया था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया और वह नीचे सड़क गिर पड़ा। चीखने या चिल्‍लाने का भी मौका नहीं मिल स‍का।


लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी

गिरने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना निवास पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- बारूद कांड के फरार आरोपी की नई करतूत, जाली पासपोर्ट से घूमे कई देश; पुलिस ने किया जबलपुर के शमीम कबाड़ी को गिरफ्तार