• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला में मौत से पहले वीडियो बनाया, कहा-प्रेमिका ने धोखा दिया; फिर पी लिया कीटनाशक

आशीष का युवती के साथ करीब चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से उसे कथित तौर पर युवती के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने की...और पढ़ें

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 05:07:28 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 05:07:28 PM (IST)
मंडला में मौत से पहले वीडियो बनाया, कहा-प्रेमिका ने धोखा दिया; फिर पी लिया कीटनाशक
युवक का जीवित अवस्था का फोटो। सौजन्‍य स्‍वजन

HighLights

  1. पुलिस कर रही युवक के मोबाइल की जांच
  2. मोबाइल में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था
  3. जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वामी सीताराम वार्ड के फूलवाड़ी निवासी युवक आशीष यादव ने प्रेम प्रसंग के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।

जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था

गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने कीटनाशक का सेवन करने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

15 सितंबर को कर लिया था सेवन

पुलिस इस वीडियो और मोबाइल में मिले अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। 15 सितंबर को आशीष ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

प्रेमिका के कथित दूसरे प्रेमी का भी जिक्र किया

बताया गया है कि मौत से पहले बनाए गए वीडियो में उसने प्रेमिका पर उसकी भावनाओं से खिलवाड़ करने और धोखा देने के आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक ने अपनी प्रेमिका और उसके कथित दूसरे प्रेमी का भी जिक्र किया है।


युवक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं

घटना से कुछ दिन पहले आशीष की प्रेमिका से मुलाकात हुई थी। युवक ने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद वह परेशान हो गया था।

वीडियो के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक के मोबाइल में मिले वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में दो कमरों का सरकारी कॉलेज, एक में स्टाफ और दूसरे में लगती है स्नातक की तीन वर्षों की कक्षाएं