• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बनकर झोलाछापों से वसूली, मध्य प्रदेश शासन लिखे वाहन से जाते थे गांव-गांव

आरोपी कथित रूप से डॉक्टरों को कार्रवाई का डर दिखाते और रुपये लेकर छोड़ देते थे। इस तरह सरकारी अधिकारी होने का झूठा परिचय देकर अवैध वसूली की जाती थी।

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 08:18:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 08:18:49 PM (IST)
मंडला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बनकर झोलाछापों से वसूली, मध्य प्रदेश शासन लिखे वाहन से जाते थे गांव-गांव
नैनपुर पुलिस की गिरफ्त में आए अवैध वसूली करने वाले गिरोह के सदस्‍य। नईदुनिया

HighLights

  1. गिरोह का नैनपुर पुलिस ने राजफाश किया है
  2. पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  3. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंडला। मध्य प्रदेश शासन का नाम लिखे वाहन से गांव-गांव पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बनकर झोलाछापों को डराने और अवैध वसूली करने वाले गिरोह का नैनपुर पुलिस ने राजफाश किया है।

कार्रवाई का डर दिखाकर वसूलते थे रुपये

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपित छापेमारी और कार्रवाई का डर दिखाकर लोगों से रुपये वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

9 अक्टूबर थाना नैनपुर में दर्ज कराया था मामला

पुलिस के अनुसार, ग्राम मक्के निवासी युवराज पुरी गोस्वामी, उम्र 28 वर्ष की रिपोर्ट पर 9 अक्टूबर थाना नैनपुर में अपराध क्रमांक 468/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 119(1), 318(4) और 319(2) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

किराये की बोलेरो पर लिखवाया था शासन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि समीर पटेल ने भूपेंद्र बैरागी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर मंडला निवासी गरीबदास बैरागी से बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 51 सीए 6240 को 30 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर लिया था।

झोलाछापों के यहां छापेमारी की योजना बनाई

वाहन पर मध्य प्रदेश शासन लिखकर तीनों ने कथित तौर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बनकर गांव-गांव जाने और झोलाछापों के यहां छापेमारी करने की योजना बनाई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में समीर पटेल (32), निवासी ग्राम नारा, चौकी हिरदेनगर, थाना महाराजपुर भूपेंद्र बैरागी (31), निवासी पाॅलीटेक्निक कॉलेज के पास, राजीव कॉलोनी मंडला और सिद्धांत पटेल (24), निवासी ग्राम नारा, चौकी हिरदेनगर, थाना महाराजपुर को गिरफ्तार किया है।

वसूली की सूचना तत्काल पुलिस को दें

पुलिस के अनुसार, प्रकरण में आरोपितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी व्यक्ति के सरकारी अधिकारी होने पर संदेह होने की स्थिति में उसकी पहचान की पुष्टि करें और वसूली की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के ड्राइवरों में कार्रवाई का खौफ नहीं, आठ लाख को भेजे ई-चालान, 2.13 ने किया जमा