• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला में शिक्षिका के ऊपर गिरा चलता हुआ सीलिंग फैन, सिर व चेहरे में लगे 11 टांके

हादसा उस समय हुआ जब विद्यालय में मध्याह्न भोजन का अवकाश चल रहा था और शिक्षिका कीर्ति वर्मा अपनी टेबल पर बैठकर कार्य कर रही थीं। अचानक छत के छज्जे और ल...और पढ़ें

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 06:53:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 06:53:57 PM (IST)
मंडला में शिक्षिका के ऊपर गिरा चलता हुआ सीलिंग फैन, सिर व चेहरे में लगे 11 टांके
सीलिंग फैन जो गिरा था व सीलिंग फैन गिरने से शिक्षिका हुई घायल। नईदुनिया

HighLights

  1. गहरा कट लगने से भारी मात्रा में खून बहा
  2. भोजन अवकाश के दौरान हुआ हादसा
  3. अभिभावकों ने की नए विद्यालय भवन की मांग

नईदुनिया न्यूज, बीजाडांडी । जनपद शिक्षा केंद्र बीजाडांडी के अंतर्गत आने वाले शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय मोईयानाला में विभागीय लापरवाही के कारण एक हादसा हो गया।

पंखे के ठीक नीचे या आसपास बच्‍चे मौजूद नहीं थे

विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका कीर्ति वर्मा के ऊपर अचानक चलता हुआ सीलिंग फैन गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। गनीमत रही कि घटना के वक्त पंखे के ठीक नीचे या आसपास कोई छात्र मौजूद नहीं था, अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

खून बहने लगा और मौके पर ही बेहोश हो गईं

हादसा उस समय हुआ जब विद्यालय में मध्याह्न भोजन का अवकाश चल रहा था और शिक्षिका कीर्ति वर्मा अपनी टेबल पर बैठकर कार्य कर रही थीं। पंखा गिरने से उनके चेहरे और नाक पर गहरा कट लगा, जिससे भारी मात्रा में खून बहने लगा और वे मौके पर ही बेहोश हो गईं।


चेहरे पर आए 11 टांके, सीटी स्कैन रिपोर्ट नॉर्मल

आनन-फानन में साथी शिक्षकों ने उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार और इंजेक्शन देने के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। जबलपुर में ईएनटी विशेषज्ञ डा. नितिन के पास ले जाया गया। जहां उनकी जांच कराई गई।

रिपोर्ट में कोई गंभीर अंदरूनी असामान्यता नहीं

शिक्षिका के चेहरे और नाक पर गहरा घाव होने के कारण उन्हें अंदरूनी और बाहरी मिलाकर कुल 11 टांके लगाए गए हैं। हालांकि जबलपुर में कराए गए उनके ब्रेन सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कोई गंभीर अंदरूनी असामान्यता नहीं पाई गई है।

जर्जर भवन और गले हुए हुक बने हादसे का कारण

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की बिल्डिंग करीब 20 साल पुरानी हो चुकी है और इसका रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। बरसात के दिनों में पूरी छत टपकती है। इसी सीलन के कारण छत में पंखे को रोकने के लिए लगा लोहे का हुक पूरी तरह से गल चुका था।

हुक के टूटने की वजह से ही यह हादसा हुआ

इस घटना के बाद से स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के अभिभावक दहशत में हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द नए स्कूल भवन के निर्माण की मांग की है।

दोपहर के समय प्रधान अध्यापक तनुजा से उन्हें सूचना मिली कि कार्यालय में पंखा गिरने से शिक्षिका कीर्ति वर्मा घायल हो गई हैं। घायल शिक्षिका को स्कूल स्टाफ द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से बात की और शिक्षिका की जांच कराई, जिसमें किसी गंभीर चोट या खतरे की पुष्टि नहीं हुई। घटना के बाद शिक्षिका के पति को सूचित किया गया, जो मंडला से अस्पताल पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद स्थिति सामान्य होने पर शिक्षिका अपने पति के साथ जबलपुर चली गईं।

मनोज चंदेल, बीआरसी, बीजाडांडी

यह भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा की आत्महत्या मामले में आरोपी शिक्षक ने गिरफ्तारी की बात छिपाने के लिए मेडिकल लीव का लिया सहारा, जमानत पर बाहर आकर फिर पढ़ाने लगा