• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला

मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक अक्‍टूबर से लौटेगा पर्यटन सीजन, शुरुआती दिनों की बुकिंग फुल

रायपुर की ओर से आने वाले पर्यटक सरही गेट से,नागपुर सिवनी की ओर से आने वाले पर्यटक मुक्की गेट व जबलपुर क्षेत्र से आने वाले पर्यटक खटिया गेट से पार्क भ्...और पढ़ें

By Shahank ChoubeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 07:35:21 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 07:35:21 PM (IST)
मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में एक अक्‍टूबर से लौटेगा पर्यटन सीजन, शुरुआती दिनों की बुकिंग फुल
पर्यटक कान्हा में बाघ का कर सकेंगे दीदार। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. पर्यटक वन्यप्राणियों के कर सकेंगे दीदार
  2. तीनों प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए खुलेंगे
  3. पार्क खुलने से पहले ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू

शशांक चौबे, नईदुनिया, मंडला। तीन महीने की खामोशी के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व एक बार फिर पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार होने जा रहा है। आज एक अक्टूबर से कान्हा के तीनों प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए खुलेंगे और इसी दिन वन्यजीव संरक्षण सप्ताह की शुरुआत भी होगी।

पर्यटकों की अच्छी भीड़ रहने की उम्मीद

पर्यटक अब बाघ सहित विभिन्न वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। पार्क खुलने से पहले ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है और दो से चार अक्टूबर तक की बुकिंग पूरी बताई जा रही है। ऐसे में शुरुआती दिनों में कान्हा में पर्यटकों की अच्छी भीड़ रहने की उम्मीद है।


स्थानीय रोजगार और कारोबार को गति मिलेगी

पार्क खुलने का इंतजार गाइड, जिप्सी संचालकों, होटल-रिसोर्ट संचालकों और स्थानीय कारोबारियों को भी रहता है। पर्यटन गतिविधियां शुरू होते ही स्थानीय रोजगार और कारोबार को गति मिलती है। संरक्षण सप्ताह में वन्यजीव, पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सभी प्रवेश द्वार से प्रवेश कर सकेंगे पर्यटक

कान्हा टाइगर रिजर्व में प्रवेश व पार्क भ्रमण के लिए वर्तमान में तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। कान्हा के खटिया गेट,मुक्की गेट व सरही गेट से पर्यटक वाहन प्रवेश करते हैं।

बुधवार को एक समय खुलता है पार्क

पार्क में पर्यटक सातों दिन सफारी कर सकते हैं। लेकिन एक दिन बुधवार को सुबह के समय ही सफारी होती है। शाम को पर्यटन बंद रहता है।

जिप्सी का किराया 3500 रुपये हैं

वर्तमान में कान्हा में 257 जिप्सी हैंं, जिनसे पार्क के कोर व बफर जोन में भ्रमण पर जाया जा सकता है। वहीं 167 गाइड हैं। जिप्सी का किराया 3500 रुपये हैं। कोर व बफर जोन में 257 जिप्सी वाहन है। जिनसें पर्यटकों को भ्रमण कराया जाता है।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हुआ

कान्हा के सूपखार रेंज में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होना तय हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शामिल होने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों वश उनका कार्यक्रम रदद कर दिया गया है।

एक नजर में पर्यटकों के लिए जानकारी

जिप्सी-257 जिप्सी किराया-3500

गाईड-167 गाइड का चार्ज-800,1000

पार्क प्रवेश टिकट-2690 पार्क प्रवेश टिकट शनिवार,रविवार-3350

यह भी पढ़ें- जबलपुर पहुंचे ओलिंपियन स्टार शूटर गगन नारंग बोले- संस्‍कारधानी में बेहतरीन शूटरों की कमी नहीं, जरूरत है प्लेटफॉर्म की