• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

महालक्ष्मी मंदिर में अनोखी आस्था, पोषाक पहनाने के लिए 2064 तक की बुकिंग फुल, 39 साल बाद मिलेगा मौका

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में श्री महालक्ष्मीजी को दीपावली की गोधूलि वेला में पोषाक पहनाने की बारी अब 39 साल बाद आएगी। मंदिर में वर्ष 2064 की दीपावली तक की बुकिंग पूरी हो चुकी है।

By Alok SharmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 10:43:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 10:43:45 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महालक्ष्मी मंदिर में अनोखी आस्था, पोषाक पहनाने के लिए 2064 तक की बुकिंग फुल, 39 साल बाद मिलेगा मौका
सीतामऊ स्थित श्री महालक्ष्मीजी की मूर्ति। .नईदुनिया

HighLights

  1. माता को पोषाक पहनाने के लिए 39 साल का इंतजार
  2. मंदसौर के महालक्ष्मी मंदिर में 2064 तक की बुकिंग फुल
  3. 2065 की दीपावली तक पोषाक चढ़ाने का इंतजार

किशोर ग्वाला, नईदुनिया, मंदसौर। मंदसौर जिला मुख्यालय से लगभग 28 किमी दूर स्थित सीतामऊ कस्बे में गुप्तकालीन श्री महालक्ष्मीजी का मंदिर है। जहां दिवाली के दिन गौधूलि वेला में पोषाक पहनाने के इच्छुक भक्तों को 2065 की दीवाली तक का इंतजार करना पड़ेगा। यहां अगले 39 साल तक 2064 की दिवाली की बुकिंग हो चुकी है।

सबसे खास बात यह है कि पोषाक पहनाने के लिए यहां नाम भी केवल दीपावली के दिन गौधूलि वेला में ही लिखा सकते हैं। अतिप्राचीन मंदिर पर दर्शन करने दीपावली पर काफी दूर-दूर से भी भक्त आते हैं। धन तेरस पर भी कई भक्त मंदिर पहुंचे।


8 नवंबर को सुबह 5:30 बजे से खुल जाएंगे पट

सीतामऊ में स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर पर लक्ष्मी पूजन के दिन 8 नवंबर को सुबह 5:30 बजे से पट खुल जाएंगे। दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। यहां श्री महालक्ष्मी के पूजन-अर्चन व दर्शन करने नगर के साथ ही आस-पास से भी काफी लोग पहुंचेंगे।

इस मंदिर में दीपावली के दिन ही श्री महालक्ष्मी देवी को पोषाक चढ़ाने का विशेष महत्व होने के चलते भक्तों की लाइन लगी रहती है। पर नंबर के लिए वर्षों तक इंतजार बना रहता है। अभी भी यहां इस दिवाली पर कोई बुकिंग कराने पहुंचेगा तो 2065 की दीवाली पर नंबर आएगा। 2064 की दीवाली तक की पौषाख पहनाने की बुकिंग हो चुकी है।

गौधूलि वेला में पोषाक पहनाने का विशेष महत्व

सीतामऊ में व्यास घाटी स्थित श्री महालक्ष्मीजी की मंदिर में स्थित देवी महालक्ष्मी की मूर्ति को दिवाली पर गौधूलि वेला में पोषाक चढ़ाने का विशेष महत्व है। और बुकिंग भी इसी समय के लिए कराते हैं। इस बार 8 नवंबर को सीतामऊ निवासी विशाल चौरडि़या द्वारा कराई गई बुकिंग पर पोषाक पहनाई जाएगी। इन्होंंने 2015 में बुकिंग कराई थी। इसमें खास बात यह हैं गौधूलि वेला पर पोषाक चढ़ाने की बुकिंग भी 8 नवंबर को दीपावली पर गौधूलि वेला में ही की जाएगी है। धन तेरस पर भी मंदिर में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महाआरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मान्यता: आकाश मार्ग से उड़ाकर ले जा रहे थे मंदिर

मंदिर के पुजारी की दसवी पीढ़ी में पूजा कर रहे प्रमोद मोड़ ने बताया कि मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। मान्यता है कि गुप्तकाल में किसी साधक द्वारा आकाश मार्ग से तीन मंदिर उड़ाकर ले जाए जा रहे थे तब सीतामऊ क्षेत्र में तपस्या कर रहे साधु ने अपनी शक्तियों का उपयोग कर इन्हें यही उतार लिया था।

यह भी पढ़ें- मंदसौर महालक्ष्मी मंदिर: पहली बार 4.5 करोड़ के नोटों और 100 किलो चांदी से हुआ महालक्ष्मी का भव्य श्रृंगार

इन मंदिरों में व्यास घाटी में स्थित श्री महालक्ष्मीजी मंदिर, राधा बावड़ी मंदिर व नांदिया की बावड़ी स्थित मंदिर शामिल है। तीनों मंदिरों की खासियत यह है कि इनकी साइज व बनावट एक जैसी है। जिले में श्री महालक्ष्मीजी का मंदिर मंदसौर जिला मुख्यालय के अलावा सीतामऊ में ही स्थित है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।