• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले में ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत; एक घायल

Delhi Mumbai Expressway Accident: गरोठ के इंट्री गेट से एक ट्रक एक्सप्रेस वे पर चढ़ा ही था कि पीछे से तेज गति से आ रही कार उसमें घुस गई।

By Alok SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 12:35:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 12:44:17 PM (IST)
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर मंदसौर जिले में ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत; एक घायल
मंदसौर जिले में सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार।

HighLights

  1. कार में सवार लोग गुड़गांव से बांसवाड़ा के चाचाकोटा जा रहे थे
  2. ट्रक ड्राइवर एक्सप्रेस वे पर ट्रक लेकर आया तो ट्रक के पीछे की लाइट बंद थी
  3. दुर्घटनाग्रस्त कार में से शवों को बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे रुक ही नहीं रहे हैं। मंगलवार को फिर गरोठ के पास दुर्घटना हो गई। इसमे गुड़गांव हरियाणा के तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं एक घायल है पर उसकी स्थिति ठीक है।

बताया जा रहा है कि गरोठ के इंट्री गेट से एक ट्रक एक्सप्रेस वे पर चढ़ा ही था कि पीछे से तेज गति से आ रही कार उसमें घुस गई। कार में सवार लोग गुड़गांव से बांसवाड़ा के चाचाकोटा जा रहे थे।


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर गरोठ के यहां से एक ट्रक चढ़ा। अभी ट्रक चालक एक्सप्रेस वे पर पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से आ रही कार उसमें जा घुसी। मोके पर ही कार सवार अरविंद पुत्र रोशनलाल निवासी सिकंदरपुर गुड़गांव(हरियाणा), बिंदर पुत्र जगतसिंह निवासी नाथूपुर गुड़गांव(हरियाणा), कैलाश निवासी अलवर (राज) की मौत हो गई। उनके शव भी काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाले।

ट्रक के पीछे लाइट बंद थी

वही हादसे में विजेंदर पुत्र हरपाल निवासी नाथूपुर गुड़गांव (हरियाणा) घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक में पीछे से कार घुसने पर ही हादसा हुआ है। घायल विजेंदर ने बताया कि जब ट्रक ड्राइवर एक्सप्रेस वे पर ट्रक लेकर आया तो ट्रक के पीछे की लाइट बंद थी।

साथ ही बारिश होने के कारण भी ट्रक दिखी नहीं। और यह हादसा हो गया। चारों युवक बांसवाड़ा के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चाचाकोटा जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- मंदसौर में सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पलटी बस, नीचे दबने से कंडक्टर की मौत, 28 यात्री घायल