• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर में मंदिर के बाहर प्रसाद ले रही महिलाओं को कार ने रौंदा, 6 महिलाएं और बच्ची घायल, 4 की हालत गंभीर

गांव के प्रसिद्ध इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के बाहर भगवान गणेश की आरती के बाद प्रसादी लेकर निकल रहीं श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बेरहमी से...और पढ़ें

By Alok SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 06:34:28 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 06:34:28 PM (IST)
मंदसौर में मंदिर के बाहर प्रसाद ले रही महिलाओं को कार ने रौंदा, 6 महिलाएं और बच्ची घायल, 4 की हालत गंभीर
मंदसौर में दिल दहला देने वाला हादसा।

HighLights

  1. मंदसौर में दिल दहला देने वाला हादसा
  2. नशे में धुत ड्राइवर ने मंदिर में घुसाई कार
  3. आक्रोशित ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुपड़ा गांव में रविवार रात एक बेहद दर्दनाक और भयानक सड़क हादसा सामने आया है। गांव के प्रसिद्ध इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के बाहर भगवान गणेश की आरती के बाद प्रसादी लेकर निकल रहीं श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बेरहमी से कुचल दिया। इस हादसे में 6 महिलाएं और एक 13 वर्षीय बच्ची गंभीर घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया ऐसा लगा जैसे कोई तेज भूकंप आ गया हो।

प्रसादी लेकर बाहर निकल रही थीं महिलाएं

घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है। सुपड़ा गांव के बालाजी मंदिर में गणेश स्थापना के उपलक्ष्य में महाआरती का आयोजन किया गया था। आरती समाप्त होने के बाद कुछ युवक मंदिर परिसर में डांस कर रहे थे और महिलाएं गेट के पास प्रसादी लेकर बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार (आरजे 45 सीएस 0432) आई और महिलाओं को रौंदते हुए सीधे मंदिर में जा घुसी। टक्कर लगते ही मौके पर कोहराम मच गया और चारों तरफ चीख-पुकार गूंज उठी।


naidunia_image

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

हादसे को देख मौके पर मौजूद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। लोगों ने तुरंत दौड़कर कार को घेरा और भागने का प्रयास कर रहे चालक 32 वर्षीय अर्जुनसिंह पुत्र कमलसिंह निवासी सुजानपुरा थाना पिपलिया मंडी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चालक को कार से बाहर खींचकर उसकी जमकर धुनाई की।

naidunia_image

इसके बाद भीड़ ने बिजली के खंभे से बांध दिया। ग्रामीणों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही पिपलियामंडी थाना प्रभारी विक्रमसिंह इनवे पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के चंगुल से ड्राइवर को छुड़ाया और उसे हिरासत में लेकर थाने भिजवाया।

एक महिला के दोनों पैर टूटे, रतलाम रेफर

दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को डायल 112 से पिपलियामंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद देर रात लगभग 1 बजे उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में 4 महिलाओं की स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

naidunia_image

नशे में था ड्राइवर

ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि आरोपित चालक शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण वह गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर मामला: हाई कोर्ट में वीडियो प्रजेंटेशन नहीं दे सका शासन, सुनवाई 7 अक्टूबर तक टली

अब ग्रामीण कर रहे चक्काजाम

सूपड़ा की घटना के विरोध में ग्रामीण पिपलियामंडी थाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। थाने के बाहर महिला और ग्रामीण को पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है।

naidunia_image

करीब 1 घंटे से चक्काजाम जारी है जिसके चलते हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं, मौके पर मल्हारगढ़ एसडीओपी पिंटू बघेल, पिपलियामंडी थाना प्रभारी, मल्हारगढ़ थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, ग्रामीण मामले में कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।