• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर में पत्नी, भाई और साले ने की हत्या, शव को ठिकाने लगाने जाते समय बाइक से गिरा तो वहीं छोड़कर भागे

नई आबादी पुलिस ने मदारपुरा निवासी ईस्माईल उर्फ भूरा की हत्या के मामले में 24 घंटे में आरोपितों को पकड़ लिया है। मकान बेचकर मिलने वाले रुपये के लालच में...और पढ़ें

By Alok SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 07:02:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 07:02:36 PM (IST)
मंदसौर में पत्नी, भाई और साले ने की हत्या, शव को ठिकाने लगाने जाते समय बाइक से गिरा तो वहीं छोड़कर भागे
इसी सीसीटीवी फुटेज से खुला राज: मुस्कान व शाकिर बाइक पर इस्माइल(बीच में) को ले जाते दिखे। (इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. पैसों के लालच में भाई, मारपीट से तंग आकर पत्नी हुई हत्या में शामिल
  2. सीसीटीवी के फुटेज से इस पूरे मामले का अहम सुराग मिला
  3. रुपये मिलने व विवाद से छुटकारा मिलने की आस में रचा षडयंत्र

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। नई आबादी पुलिस ने मदारपुरा निवासी ईस्माईल उर्फ भूरा की हत्या के मामले में 24 घंटे में आरोपितों को पकड़ लिया है। मकान बेचकर मिलने वाले रुपये के लालच में भाई, पारिवारिक कलह के चलते पत्नी ने ही साले के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद शव को खिलचीपुरा रोड पर ठिकाने लगाने जाते समय गिर गया तो वहीं छोड़कर भाग गए। बाद में हत्यारा भाई ही फरियादी बनकर थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गया था। पुलिस ने आरोपित भाई व पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी फरार साले की तलाश है।


एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि मंगलवार को 30 वर्षीय मो. ईशाक पुत्र अलीमुद्दीन मेव निवासी मदारपुरा ने नई आबादी थाने पर सूचना दी थी कि मेरा भाई 32 वर्षीय ईस्माईल उर्फ भूरा मेव खिलचीपुरा से नालछा माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़ा है। डायल 112 से उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी के फुटेज से इस पूरे मामले का अहम सुराग मिला

पुलिस इस मामले में पड़ताल ही कर रही थी कि सीसीटीवी के फुटेज से इस पूरे मामले का अहम सुराग मिल गया। एक फुटेज में खिलचिपुरा क्षेत्र में मृतक की पत्नी 24 वर्षीय मुस्कान मेवाती निवासी मदारपुरा व साला शाकिर पुत्र बब्बु खां मेव निवासी नई फतेहगढ़ बाइक पर बीच में अचेत अवस्था में इस्माइल को ले जाते दिखे। इसके बाद आसपास के लोगों से पता किया तो उन्होंने भी कहा बाइक गड्ढे में कूदने से इस्माइल नीचे गिर पड़ा था। जब लोगों ने मुस्कान व शाकिर से पूछताछ की तो वह इस्माइल को अचेत अवस्था में छोड़कर भाग गए। इधर पुलिस ने इस्माइल के भाई मो. इशाक से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उसने भी गला घोंटकर हत्या करना कबूल लिया। इसमे इस्माइल की पत्नी मुस्कान व साला शाकिर भी शामिल था।

दो किरदार, दोनों की अलग-अलग वजह

इस हत्याकांड के दो मुख्य किरदार है मृतक का भाई मो.इशाक व पत्नी मुस्कान। दोनों की ही हत्या करने की अपनी अपनी वजह है।

पैसों का लालच व मकान विवाद

आरोपी भाई इशाक मकान बेचना चाहता था जिससे उसे मोटी रकम मिल सके। किंतु मृतक ईस्माईल अपनी सहमति नहीं दे रहा था और लगातार अड़चन बन रहा था।

शराब पीकर प्रताड़ना से तंग पत्नी

मृतक ईस्माईल आए दिन शराब पीकर घर आता था। वह मुस्कान से झगड़ा करने के साथ ही मारपीट करता था। इससे मुस्कान भी काफी परेशान थी।

रुपये मिलने व विवाद से छुटकारा मिलने की आस में रचा षडयंत्र

मकान बेचकर मिलने वाले रुपयों का लालच व पारिवारिक विवाद से परेशान होने के चलते इशाक, मुस्कान ने इस्माइल की हत्या करने की योजना बना ली। इसमे मुस्कान ने शाकिर को भी शामिल कर लिया। तीनों ने मिलकर मृतक के सिर पर डंडे से वार किया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या भी कर दी।

हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को मोटरसायकल पर बीच मे लेकर शाकिर व मुस्कान खिलचिपुरा क्षेत्र में पहुंचे। वहा नालछा माता मंदिर रोड पर शव नीचे गिर गया तो छोड़कर भाग गया। इसके बाद मामले को सामान्य नशे या दुर्घटना में मौत का रुप देने तथा पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपित भाई फरियादी बनकर थाने पहुंच गया और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोहम्मद इशाक व मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है। अभी शाकिर घटना के बाद से ही फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पत्नी को किसी और के साथ देख भड़का पति.. चाकुओं से गोदकर की हत्या, बिहार का आरोपी