• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 27 सितंबर को बंद रहेगा मंदसौर जिले का मल्हारगढ़, बाइक रैली भी निकालेंगे

Railway : रेल रोको संघर्ष समिति द्वारा नगर में ट्रेनों के ठहराव एवं रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है। एक माह पहले डीआरएम...और पढ़ें

By Alok SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 04:32:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 04:33:21 PM (IST)
ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 27 सितंबर को बंद रहेगा मंदसौर जिले का मल्हारगढ़, बाइक रैली भी निकालेंगे
ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर बंद रहेगा मल्हारगढ़। (एआई इमेज)

HighLights

  1. ट्रेनों के ठहराव एवं रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है
  2. एक माह पहले ज्ञापन सौंपने के बाद भी रेल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है
  3. अब 27 सितंबर को समिति ने नगर बंद का आह्वान किया गया है

नईदुनिया न्यूज, मल्हारगढ़ (मंदसौर)। रेल रोको संघर्ष समिति द्वारा नगर में ट्रेनों के ठहराव एवं रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है। एक माह पहले डीआरएम के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद भी रेल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसके विरोध में अब 27 सितंबर को समिति ने नगर बंद का आह्वान किया है। अपरान्ह 3 बजे बस स्टैंड से बाइक रैली निकालकर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां एक बार फिर रेल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

रेल रोको संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि आंदोलन को मल्हारगढ़ तहसील की तीन नगर परिषदों, कई ग्राम पंचायतों के सरपंचों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने समर्थन पत्र देकर मांगों को जायज बताया था। इन समर्थन पत्रों को भी समिति द्वारा 23 अगस्त को डीआरएम को सौंपे गए ज्ञापन के साथ प्रस्तुत किया गया था।


समिति का कहना है कि इसके बावजूद अब तक मांगों पर निर्णय नहीं हुआ है। मल्हारगढ़ में इंदौर-असारवा एक्सप्रेस का ठहराव समिति की प्रमुख मांग है। क्षेत्र के कई मरीज गंभीर उपचार के लिए अहमदाबाद जाते हैं। ट्रेन का स्टापेज नहीं होने से यात्रियों को बस या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है इससे अतिरिक्त खर्च और समय दोनों बढ़ते हैं।

विद्यार्थी, व्यापारी, नौकरीपेशा और आम नागरिक भी अन्य शहरों के आवागमन के लिए रेल सुविधा चाहते हैं। इसके अलावा चित्तौड़गढ़-उज्जैन ट्रेन के ठहराव की मांग भी की जा रही है। ट्रेन मल्हारगढ़ से गुजरती है, लेकिन स्टापेज नहीं होने से उज्जैन महाकाल जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। जयपुर-भोपाल-जयपुर ट्रेन सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग भी उठाई जा रही है।

नीमच-प्रतापगढ़ के कई गांवों को मिलेगा लाभ

मल्हारगढ़ तहसील मुख्यालय है और इससे मंदसौर-नीमच एवं प्रतापगढ़ जिले के 150 गांव जुड़े हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से मरीजों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ट्रेनों के ठहराव को लेकर स्थानीय विधायक उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और सांसद सुधीर गुप्ता को भी पत्र दिए जा चुके हैं। उसके बाद भी एक माह बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अब नगर बंद के माध्यम से आंदोलन को चरणबद्ध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'चलती ट्रेन पर पत्थर फेंका तो खैर नहीं': निशातपुरा से भोपाल तक आउटर पर झाड़ियों की सफाई शुरू, रहवासी बनेंगे 'ट्रैक मित्र'