• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर के सीतामऊ में आग से पांच दुकानें जलकर हुईं खाक, कंबल ओढ़कर इसे बुझाने की कोशिश करते रहे पुलिसकर्मी

सीतामऊ की दमकल खराब होने और मंदसौर, सुवासरा, शामगढ़ से फायर ब्रिगेड पहुंचने में देरी से आग फैल गई।

By Alok SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 11 May 2026 10:54:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 01:37:31 PM (IST)
मंदसौर के सीतामऊ में आग से पांच दुकानें जलकर हुईं खाक, कंबल ओढ़कर इसे बुझाने की कोशिश करते रहे पुलिसकर्मी
मंदसौर जिले के सीतामऊ में कंबल ओढ़कर आग बुझाने की कोशिश करते पुलिसकर्मी।

HighLights

  1. रविवार रात सीतामऊ बस स्टैंड पर उदिया किराना स्टोर में लगी आग अन्य दुकानों में फैली
  2. थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति व अन्य पुलिसकर्मी टैंकर के पाइप से आग बुझाने में जुटे
  3. व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने पर जताया आक्रोश, बाजार बंद रखा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। मंदसौर जिले के सीतामऊ में रविवार रात में किराना दुकान सहित चार दुकाने जलकर खाक हो गई। आग बुझाने में सबसे बड़ी खामी यह रही कि सीतामऊ में दमकल खराब है तो मंदसौर, सुवासरा, नगरी व शामगढ़ से दमकल आने में समय लगा। इसके चलते आग ज्यादा फैल गई। इससे नाराज व्यापारियों ने सोमवार को स्वेच्छिक बंद का आह्वान भी किया है।

वहीं सोमवार सुबह घटना स्थल पर पहुंचे विधायक हरदीपसिंह डंग को भी विरोध का सामना करना पड़ा। तो वह वापस लौट गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात में सीतामऊ बस स्टैंड स्थित उदिया किराना स्टोर की एक दुकान में आग लगी।


देखते ही देखते आग किराना स्टोर्स की तीनों दुकानों में फैल गई। सीतामऊ में फायर ब्रिगेड खराब है और दूसरी जगह से बुलाने में समय लगा। तब तक आग तेजी से फैलती गई। आमजन व पुलिसकर्मियों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और विकराल हो गई।

6 टैंकरों की मदद से आग पर पाया काबू

naidunia_image

आसपास की दो दुकानों ने भी आग पकड़ ली। लगभग एक घंटे में शामगढ़ की फायर ब्रिगेड पहुंची। इसके साथ-साथ ही सुवासरा, मंदसौर, नगरी की फायर ब्रिगेड भी पहुंची। चार दमकल और लगभग 6 टैंकरों की मदद से रात लगभग दो बजे आग पर काबू पाया गया। उदिया किराना स्टोर्स की तीन दुकानों सहित पांच दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया है।

इनके आस-पास की एक दो दुकानें भी आग की हल्की चपेट में आई है। सभी दुकानों में मिलकर लगभग एक करोड़ से अधिक के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। घटना के बाद व्यापारी वर्ग में नगर परिषद में फायर ब्रिगेड नहीं होने के चलते खासा आक्रोश भी देखा गया ओर इसी आक्रोश के चलते व्यापारियों ने सोमवार को स्वैच्छिक नगर बंद की सूचनाएं भी वॉट्सएप के ग्रुपों में डाली थी।

विधायक को झेलना पड़ा आक्रोश

रविवार रात में दुकानों में आग लगने की घटना के बाद सोमवार सुबह सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग मौके आए थे। वहां पीड़ित व्यवसायियों सहित अन्य लोगों ने आग बुझाने की ठीक व्यवस्था नहीं होने पर जमकर आक्रोश जताया। लोगों के गुस्से को देखते विधायक डंग वहा से चले गए।

मंदसौर के सीतामऊ में आग से पांच दुकानें जलकर हुईं खाक, कंबल ओढ़कर इसे बुझाने की कोशिश करते रहे पुलिसकर्मी#Mandsaur #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/9qJx9XSOP5

— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 11, 2026

थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी कंबल ओढ़कर आग बुझाने में जुटे

आग लगने के बाद जब मंदसौर, सुवासरा और शामगढ़ से फायर ब्रिगेड आने में देरी हो रही थी। इधर आग तेजी से फैल रही थी तो सीतामऊ टीआई कमलेश प्रजापति व अन्य पुलिसकर्मी कंबल ओढ़कर टैंकर के पाइप से आग बुझाने में जुट गए।

naidunia_image

बड़ी संख्या में सीतामऊ नगर के व्यापारी नगर परिषद का घेराव करने पहुंचे। बाहर लगाए गए बेरिगेट को तोड़कर परिषद कार्यालय में घुसे व्यापारी। सभी व्यापारी कर रहे परिषद के खिलाफ कर रहे जमकर नारेबाजी की।

सीतामऊ नगर परिषद में कोई जिम्मेदार नहीं मिलने से नाराज होकर व्यापारी लदूना चौराहे पर पहुंचे और चक्काजाम करने पहुंच गए। उन्होंने लदुना चौराहे को पूरी तरह जाम कर दिया गया। लगाया जाम। तुरंत फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने, सीएमओ को निलंबित करने की मांग की। इसके साथ ही विधायक हरदीपसिंह डंग को भी धरना स्थल पर बुलाने की मांग।

यह भी पढ़ें : मंदसौर के सीमामऊ में पांच दुकानों में आग लगने पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, नगर परिषद का घेराव करने के बाद किया चक्काजाम