• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर के सीमामऊ में पांच दुकानों में आग लगने पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, नगर परिषद का घेराव करने के बाद किया चक्काजाम

मंदसौर के सीतामऊ में रविवार रात बस स्टैंड स्थित उदिया सेठ की किराना दुकान समेत पांच दुकानों में लगी आग के बाद सोमवार को व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा...और पढ़ें

By Alok SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 11 May 2026 01:50:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 01:55:28 PM (IST)
मंदसौर के सीमामऊ में पांच दुकानों में आग लगने पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, नगर परिषद का घेराव करने के बाद किया चक्काजाम
सड़क पर प्रदर्शन करते व्यापारी।

HighLights

  1. नगर परिषद का घेराव, बैरिकेडिंग तोड़कर नारेबाजी
  2. लदूना चौराहे पर चक्काजाम, यातायात हुआ प्रभावित
  3. पहले भी उठाया मुद्दा, अब मुआवजे की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। सीतामऊ में बस स्टैंड स्थित किराना दुकान में लगी भीषण आग की घटना को लेकर सोमवार को नगर के व्यापारियों का आक्रोश बाहर आ गया। बड़ी संख्या में व्यापारी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर नगर परिषद परिसर में प्रवेश किया और नारेबाजी की।

व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद की लापरवाही और खराब फायर ब्रिगेड व्यवस्था के कारण आग ने विकराल रुप ले लिया। जिससे दुकानों में लाखों रुपए का नुकसान हुआ। प्रदर्शन के दौरान व्यापारी हाथों में चूड़ियां लेकर पहुंचे और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।


फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होती तो नहीं होता नुकसान

बाद में नाराज व्यापारियों ने लदूना चौराहे पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। चक्काजाम के चलते कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि समय रहते सीतामऊ में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था कर दी जाती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

व्यापारियों ने बताया कि कई बार नगर परिषद और प्रशासन के सामने फायर ब्रिगेड की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया गया था लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। हाल ही में प्रभारी मंत्री के सामने भी स्थानीय लोगों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया था, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

मंदसौर और सुवासरा से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी

गौरतलब है कि रविवार रात सीतामऊ बस स्टैंड स्थित उदिया सेठ की किराना दुकान में भीषण आग लग गई थी। आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। स्थानीय लोगों, पुलिस और निजी पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए, जबकि मंदसौर और सुवासरा से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी थी।

घटना के बाद अब व्यापारी वर्ग नगर परिषद और प्रशासन से स्थायी फायर ब्रिगेड व्यवस्था, नुकसान का सर्वे और प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग कर रहा है।

विधायक डंग नहीं पहुंचे

सीतामऊ में भारी आक्रोश के चलते प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने लदूना चौराहे पर किया चक्काजाम, कई वाहन जाम में फंसे सिर्फ एंबुलेंस को निकाला जा रहा है। तीन घंटे हो चुके हैं पूरे नगर के व्यापारी सड़कों पर उतरकर विधायक हरदीपसिंह डंग को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विधायक डंग मौके पर नहीं पहुंचे हैं अधिकारी बोल रहे हैं विधायक डंग से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जाम बहुत लंबा लग चुका है।

एसडीएम शिवानी गर्ग, तहसीलदार मोहित सिनम, थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति मौके पर जाम खुलवाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों से लगातार बात रहे हैं, लेकिन सभी एक ही बात पर अड़े हैं। विधायक डंग को मौके पर बुलाया जाए। उनकी जो मांगे हैं उनको पूरा किया जाए।

सीतामऊ एसडीएम शिवानी गर्ग ने प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांगो पर आश्वासन देते हुए बताया कि:-

1.सोमवार शाम तक अस्थायी फायर ब्रिगेड सीतामऊ आ जाएगी। जो स्थायी फायर ब्रिगेड आने तक यही रहेगी।

2.सीएमओ के विरुद्ध कलेक्टर को रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। आगामी कार्रवाई कलेक्टर महोदय करेंगे।

3.तीसरी मांग पर उन्होंने कहा कि आगजनी से दुकान में हुए नुकसानी को लेकर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा। लेकिन ढाई घंटे बाद भी प्रदर्शन कर रहे लोग विधायक हरदीपसिंह डंग को मौके पर बुलाने के लिए अड़े हुए हैं। प्रशासन द्वारा जाम खुलवाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

तीन दिन की मोहलत के बाद चक्काजाम खत्म किया

एसडीएम शिवानी गर्ग के आश्वासन के बाद चक्काजाम खुल गया है। व्यापारियों ने 3 दिन की मोहलत दी है। इसमें सीएमओ का निलंबन प्रस्ताव आज ही भेजने, शाम तक फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने और मुआवजे के लिए आज ही सर्वे कर प्रतिवेदन बनाने के आश्वाशन के बाद जाम खोला गया।

हालांकि व्यापारी विधायक डंग को बुलाने की मांग कर रहे थे। विधायक ने आने से मना कर दिया, जिसके बाद व्यापारियों में विधायक डंग के खिलाफ खासी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें : मंदसौर के सीतामऊ में आग से पांच दुकानें जलकर हुईं खाक, कंबल ओढ़कर इसे बुझाने की कोशिश करते रहे पुलिसकर्मी