• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

जयपुर पुलिस की कस्टडी में पिटाई से मंदसौर के किशोर की मौत, होगी मजिस्ट्रियल जांच

मंदसौर जिले के मनासा खुर्द निवासी 16 वर्षीय ऋतुराज लोहार की जयपुर के अस्पताल में 11 दिन आईसीयू में उपचार के बाद मौत हो गई। स्वजन ने जयपुर के मुहाना था...और पढ़ें

By Alok SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 11:27:05 AM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 11:27:05 AM (IST)
जयपुर पुलिस की कस्टडी में पिटाई से मंदसौर के किशोर की मौत, होगी मजिस्ट्रियल जांच
मृतक ऋतुराज लौहार। -सौजन्य

HighLights

  1. 22 लाख रुपये के सस्ते सोने के विवाद में पिता-पुत्र से हुई थी पूछताछ
  2. स्वजन ने जयपुर के मुहाना थाने में पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है
  3. स्वजन ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, पिपलियामंडी (मंदसौर) : मंदसौर जिले के मनासा खुर्द निवासी 16 वर्षीय ऋतुराज लोहार की जयपुर के अस्पताल में 11 दिन आईसीयू में उपचार के बाद मौत हो गई। स्वजन ने जयपुर के मुहाना थाने में पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

मौत के बाद स्वजन ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इसके बाद मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हुए। मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ बंसल ने स्वजन के बयान दर्ज किए। इसके बाद स्वजन की सहमति से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पांच चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।


मृतक की मां हेमाबाई ने बताया कि उनके पति प्रकाश लोहार दुबई में वेल्डिंग का काम करते हैं। 17 सितंबर को वह जयपुर पहुंचे और होटल रियांश में ठहरे थे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन 18 सितंबर को एक व्यक्ति ने उनके 16 वर्षीय बेटे ऋतुराज को फोन कर जयपुर बुलाया।

स्वजन जयपुर पहुंचे तो ऋतुराज आईसीयू में बेहोश था

जयपुर पहुंचने के कुछ समय बाद ऋतुराज ने फोन कर बताया कि उसे और पिता को चार-पांच लोगों ने पकड़ रखा है। 22 सितंबर को प्रकाश के दोस्त ललित ने स्वजन को फोन कर बताया कि ऋतुराज गंभीर हालत में जयपुर के नारायण अस्पताल में भर्ती है। स्वजन जयपुर पहुंचे तो ऋतुराज आईसीयू में बेहोश था।

11 दिन उपचार के बाद उसकी मौत हो गई

स्वजन का आरोप है कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे होश नहीं आया। 11 दिन उपचार के बाद पांच अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। स्वजन के अनुसार जयपुर के कुछ लोगों ने प्रकाश लोहार को दुबई से सस्ता सोना लाने के लिए चार लाख रुपये दिए थे।

राशि प्रकाश के खाते में नहीं पहुंचने के कारण वह सोना नहीं ला पाया। बाद में जयपुर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसे पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ लिया। स्वजन का दावा है कि प्रकाश के पास दो लाख रुपये थे और उसने बेटे ऋतुराज को बुलाया था। इसके बाद ऋतुराज को पुलिस की हिरासत में रखकर मारपीट की गई।

सस्ता सोना लाने के नाम पर करीब 22 लाख रुपये लेने की शिकायत मिली थी

वहीं मुहाना थाना प्रभारी मुकेश खराड़िया ने बताया कि प्रकाश लोहार के खिलाफ दुबई से सस्ता सोना लाने के नाम पर करीब 22 लाख रुपये लेने की शिकायत मिली थी। पुलिस इसी मामले में कार्रवाई कर रही थी। उनके अनुसार नाबालिग को उसके स्वजन ही थाने लेकर आए थे और थाने आने के बाद उसकी तबीयत खराब हुई। पुलिस ने उसके साथ मारपीट नहीं की। मामले की जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- राजनांदगांव: खराब किट ने 14 साल की बच्ची को बताया प्रेग्नेंट, पुलिस ने थाने में पीटा; अब TI और महिला आरक्षक सस्पेंड