• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

खेत के बीच चल रही थी एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री, मंदसौर पुलिस ने दो को दबोचा, 14 किलो माल जब्त

जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर ग्राम बाजखेड़ी में खेत के बीच संचालित एमडी ड्रग्स निर्माण इकाई पर छापा मारकर करीब 14 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई।

By Alok SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 09:25:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 09:25:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खेत के बीच चल रही थी एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री, मंदसौर पुलिस ने दो को दबोचा, 14 किलो माल जब्त
बाजखेड़ी में खेत पर इस घर में चल रही थी एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री।

HighLights

  1. मंदसौर में एसपी के इनपुट पर तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई
  2. खेत से रासायनिक पदार्थ और ड्रग्स निर्माण सामग्री बरामद
  3. ऑर्डर मिलते ही खेत में केमिकल से तैयार होती थी MD ड्रग्स

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। मंदसौर जिले में सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मंगलवार को पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर ग्राम बाजखेड़ी में खेत के बीच संचालित एमडी ड्रग्स निर्माण इकाई पर छापा मारकर करीब 14 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। देर रात तक मौके पर कार्रवाई जारी रहने के कारण पुलिस ने आरोपितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की।

एसपी के निर्देश पर संयुक्त टीम का छापा

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि सिंथेटिक ड्रग्स निर्माण की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद नई आबादी थाना पुलिस, शामगढ़ थाना पुलिस और वायडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर ग्राम बाजखेड़ी स्थित खेत पर दबिश दी गई। मौके पर एमडी ड्रग्स तैयार करने की पूरी व्यवस्था मिली। पुलिस ने वहां से तैयार ड्रग्स के साथ कुछ रासायनिक पदार्थ और अन्य सामग्री भी जब्त की है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने ड्रग्स की एक बड़ी खेप का ऑर्डर लिया था और तैयार माल की सप्लाई की तैयारी चल रही थी। मौके से एमडी ड्रग्स का क्रूड मटेरियल भी मिला है, जिससे अगले एक-दो दिनों में और ड्रग्स तैयार की जा सकती थी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ की सप्लाई रोकी जा सकी।

बाहर से केमिकल लाकर खेत पर तैयार होती थी ड्रग्स

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित बाहर से केमिकल और अन्य सामग्री लाकर खेत पर ही ड्रग्स तैयार करते थे। इसके बाद तैयार माल को जिले सहित अन्य क्षेत्रों में खपाया जाता था। पुलिस अब इस नेटवर्क की सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन और अन्य संभावित आरोपितों के संबंध में पूछताछ कर रही है। एसपी मीना ने बताया कि मौके पर जब्ती और पंचनामा कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क और गिरफ्तार आरोपितों की भूमिका का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब दिल्ली-मुंबई में भी मान्य होगी ग्वालियर के जया आरोग्य अस्पताल की जांच रिपोर्ट, मिली एनएबीएल मान्यता

लगातार कार्रवाई के बाद भी सक्रिय हैं तस्कर

मंदसौर-नीमच क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में एमडी ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद तस्कर नए ठिकाने बनाकर सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण और तस्करी में जुटे हुए हैं। बाजखेड़ी की कार्रवाई इसी कड़ी की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।