• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष... बंशीलाल गुर्जर को मिली भाजपा किसान मोर्चा की कमान, कार्यकर्ताओं में खुशी

भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर को घोषित किया है। यह मंदसौर जिले से किसी भी प्रमुख राजनीति...और पढ़ें

By Alok SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 05:39:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 05:39:42 PM (IST)
मंदसौर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष... बंशीलाल गुर्जर को मिली भाजपा किसान मोर्चा की कमान, कार्यकर्ताओं में खुशी
बंशीलाल गुर्जर को मिली भाजपा किसान मोर्चा की कमान

HighLights

  1. राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर बने किसान मोर्चा के अध्यक्ष
  2. मंदसौर जिले से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता बने
  3. नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य बंशीलाल गुर्जर को घोषित किया है। यह मंदसौर जिले से किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल में संभवत: पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह किसान मोर्चा में ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। दो साल पहले ही पार्टी ने गुर्जर को राज्यसभा में भेजा था।

लंबे समय से भाजपा के मुख्य संगठन से लेकर विभिन्न मोर्चों में काम कर चुके बंशीलाल गुर्जर को सोमवार को दोपहर में भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही मंदसौर क्षेत्र से किसी भी पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले संभवत: पहले नेता भी बन गए हैं। घोषणा होते ही लालघाटी स्थित आवास पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों का भी तांता लग गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निवास के बाहर आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।


"12 सालों से किसान हित में काम कर रही मोदी सरकार"

अपनी नियुक्ति के बाद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि मोदी सरकार ने 12 वर्ष में किसानों के लिए जो काम किए हैं, उसे खुले मन से देखने व समझने की जरूरत है। जो काम 12 वर्ष में किसानों के लिए हुआ है उससे किसानों का जीवन स्तर पहले से बेहतर हुआ है। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ जैसे किसान कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया है इसके लिए मैं आभारी हूं। जीवन भर किसानों के हितों के लिए काम किया है और आगे भी किसान हितों के लिए पार्टी के माध्यम से काम करता रहूंगा।

किसानों को उपज का पूरा दाम दिलाने के लिए मोदी सरकार सराहनीय काम कर रही है। किसानों को खेती की लागत से 50 प्रतिशत मुनाफा दिलाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। किसानों के जीवन को कैसे बेहतर बनाना मोदी सरकार का विजन रहा है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। मोदी सरकार किसान, युवा, महिला और गरीब चारों के विकास के लिए काम कर रही है।

जमीनी कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक: ऐसा रहा बंशीलाल गुर्जर का राजनीतिक सफर

मंदसौर से सटे ग्राम लालघाटी के मूल निवासी बंशीलाल गुर्जर अभी राज्यसभा सदस्य हैं, इसके साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 65 वर्षीय गुर्जर वर्षों से संगठन के विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। भाजपा में मंदसौर जिलाध्यक्ष से लेकर मप्र के प्रदेश महामंत्री रहे हैं। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। किसान मोर्चा में लंबे समय से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी के 14 जिलों के 2,285 गांवों की बदलेगी तस्वीर, ग्वालियर और जबलपुर बनेंगे 'मेट्रोपॉलिटन रीजन', तैयार होगा आधुनिक अर्बन क्लस्टर

पार्टी के आदेश पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात सहित अन्य प्रदेशों में लगातार चुनाव से लेकर संगठन के कार्यों में लगे रहते हैं। इसके अलावा बंशीलाल गुर्जर मंदसौर मंडी अध्यक्ष भी रहे हैं। उनकी पत्नी रमादेवी गुर्जर मंडी अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष रही हैं व अभी नगर पालिका अध्यक्ष हैं।