मंदसौर में 4 हजार की रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार, लोन की NOC के बदले मांगी थी रकम
मंदसौर के दलौदा में ईओडब्ल्यू ने सरपंच दुर्गा कैथवास और पति अनिल कैथवास को लोन की एनओसी देने के बदले 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 02:48:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 02:48:22 PM (IST)
मंदसौर में 4 हजार की रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार। (फाइल फोटो)HighLights
- दलौदा में ईओडब्ल्यू ने सरपंच दंपती को गिरफ्तार किया।
- लोन की एनओसी के बदले रिश्वत मांगने का आरोप।
- शिकायतकर्ता विक्रमसिंह ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर। ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार दोपहर में दलौदा में सरपंच दुर्गा कैथवास व सरपंच पति अनिल कैथवास को 4000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
लोन की एनओसी के बदले मांगी गई थी रिश्वत
कार्रवाई विक्रमसिंह की शिकायत पर हुई है। विक्रमसिंह को लोन लेना था और पंचायत से एनओसी के लिए आवेदन किया था उसके बदले रिश्वत की मांग की गई थी। विक्रमसिंह ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध अनुसंधान(ईओडब्ल्यू) में की थी।
योजना बनाकर रंगे हाथों पकड़ा
उसके बाद योजना बनाकर सोमवार दोपहर में दलौदा पहुंचकर सरपंच दुर्गा कैथवास ओर सरपंच पति अनिल कैथवास को 4000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- मंदसौर में बन रहा था सिंथेटिक दूध, एक हजार लीटर दूध बनाने जितना केमिकल, पाम ऑयल, डिटर्जेंट व उपकरण जब्त