मंदसौर में 100 से अधिक साइबर ठगी में लिप्त 6 ठगों को किया गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह 11 करोड़ से अधिक की कर चुका है ठगी
मंदसौर जिले की शामगढ़ पुलिस ने देश के अलग-अलग कोनों में बैठकर ठगी का व्यवसाय करने वाले गिरोह को पकड़ा है। एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि मुख्य सरगना...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 04:20:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 04:20:13 PM (IST)
पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह को पकड़ा है। (नईदुनिया)HighLights
- शामगढ़ पुलिस ने देश के अलग-अलग कोनों में बैठकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है
- मुख्य सरगना सहित 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है
- अंतरराज्यीय ठग गिरोह 11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की ठगी कर चुके हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, मंदसौर : मंदसौर जिले की शामगढ़ पुलिस ने देश के अलग-अलग कोनों में बैठकर ठगी का व्यवसाय करने वाले गिरोह को पकड़ा है।
100 से अधिक साइबर ठगी कर चुका है गिरोह
एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि मुख्य सरगना सहित 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह 11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की ठगी कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस गिरोह के तार जुड़े हैं। 100 से अधिक साइबर ठगी कर चुका है गिरोह।
साइबर ठगों का गिरोह का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अन्य मामलों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों का गिरोह का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। ये लोग देश के अलग-अलग कोनों में बैठकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे।
11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की ठगी का पता चला है
एसपी विनोद कुमार मीना ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि फिलहाल प्राथमिक जांच में साइबर ठगों द्वारा की गई 11 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की ठगी का पता चला है। पूछताछ और जांच के बाद ये आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। ये साइबर ठगों का गिरोह 100 से अधिक ठगी कर चुका है। इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
अन्य अपराधियों की भी पहचान सामने आने की संभावना है
आरोपियों से पूछताछ में इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की भी पहचान सामने आने की संभावना है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं साइबर अपराधियों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।