• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: मंदसौर में चोटिल खिलाड़ियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं मिली

राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबाल प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में खिलाड़ियों के लिए मेडिकल इमरजेंसी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव रहा।

By Kishore GwalaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 11:44:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 11:44:41 AM (IST)
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता: मंदसौर में चोटिल खिलाड़ियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं मिली
एक्स-रे कक्ष के बाहर इंतजार करती खिलाड़ी। -नईदुनिया

HighLights

  1. शालेय बास्केटबाल प्रतियोगिता की व्यवस्था बेपटरी ही रही
  2. आयोजनकर्ताओं ने एंबुलेंस की डिमांड ही नही भेजी
  3. खिलाड़ी और बाहर से कोच भी व्यवस्थाओं पर नाराज

नईदुनिया न्यूज, सीतामऊ : राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबाल प्रतियोगिता की व्यवस्थाएं दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन में खिलाड़ियों के लिए मेडिकल इमरजेंसी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव रहा।

रविवार रात में खेल प्रतियोगिता के बाद सागर रीवा क्षेत्र के एक खिलाड़ी के पैर में मोच आ गई थी, जिसके प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे के लिये शासकीय अस्पताल ले जाना था, लेकिन आयोजन स्थल पर एंबुलेंस ही मौजूद नहीं थी।

आनन-फानन में नगर परिषद की एंबुलेंस को बुलवाया गया

सोमवार दोपहर बाद एक खिलाड़ी को कमजोरी एवं बुखार जैसे लक्षण दिखने पर अस्पताल ले जाना पड़ा, लेकिन सोमवार को भी प्रतियोगिता करवा रहे जिम्मेदार अधिकारी मैदान पर एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करवा पाए। आनन-फानन में नगर परिषद की एंबुलेंस को बुलवाया गया एवं दोनों खिलाड़ियों के साथ कोच, मैनेजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ पहुंचे।


चोटिल हुई खिलाड़ी को एक्स-रे के लिये इंतजार करना पड़ा

यहां भी पैर में चोटिल हुई खिलाड़ी को एक्स-रे के लिये इंतजार करना पड़ा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद व्यवस्था उपलब्ध हो पाई। इस पूरे घटनाक्रम से अंजान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रभारी एवं श्रीराम विद्यालय के प्राचार्य सहित चिकित्सा व्यवस्था के जिम्मेदार कुर्सियों से भी नहीं हिले।

जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अव्यवस्थाओं की जानकारी के बाद विधायक हरदीपसिंह डंग ने भी जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। सत्ता पक्ष से जुड़े जिन अतिथियों तक आमंत्रण पत्र नहीं पहुंचे उनकी भारी नाराजगी के चलते आयोजन से जुड़े कर्ता-धर्ताओ ने सब ठीक करने के लिये आनन-फानन में आयोजन के दूसरे दिन खिलाड़ियों से परिचय करवाने के बहाने आमंत्रण भेजे।

व्यवस्थाओं पर खिलाड़ी व बाहर आए कोच भी नाराज

प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे खिलाड़ी एवं उनके साथ आये कोच भी यहां की व्यवस्थाओं से नाराज हैं। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में आयोजन स्थल पर इमरजेंसी के लिये एंबुलेंस तक नहीं रखी गई, इससे आयोजन से पूर्व की जाने वाली तैयारियो की गंभीरता पर भी प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे है।

स्थानीय अधिकारियों से जानकारी लेता हूं

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मैदान पर एंबुलेंस उपलब्ध क्यों नहीं हो पाई, इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों से लेता हूं। बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग को एंबुलेंस की डिमांड भेजी गई या नहीं यह भी दिखवाता हूं। -पंकज जाट, जिला शिक्षा अधिकारी

एंबुलेंस के संदर्भ में कोई डिमांड नहीं भेजी गई थी

आयोजन के संदर्भ में हमें चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ उपलब्ध करवाने के निर्देश मिले थे, एंबुलेंस के संदर्भ में कोई डिमांड नहीं भेजी गई थी। -डॉ. विजय सुरा, बीएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ

यह भी पढ़ें- श्योपुर में पहली बार राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, MP के 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।