• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर

मंदसौर में ट्रक-बाइक टक्कर में दो महिलाओं की मौत, पति व बेटी घायल, दूधाखेड़ी माता के दर्शन कर लौट रहे थे

गरोठ से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम बरडिया अमरा के पास गरोठ-उज्जैन फोरलेन के कनेक्टिविटी मार्ग पर ट्रक चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति व बेटी घायल हो गए।

By Alok SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 10:16:11 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 10:21:24 AM (IST)
मंदसौर में ट्रक-बाइक टक्कर में दो महिलाओं की मौत, पति व बेटी घायल, दूधाखेड़ी माता के दर्शन कर लौट रहे थे
मंदसौर में ट्रक-बाइक टक्कर में दो महिलाओं की मौत। -एआई इमेज

HighLights

  1. बाइक से दूधाखेड़ी माताजी के दर्शन करने गए थे
  2. ट्रक चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया
  3. बताया जा रहा है कि मृतका सपना गर्भवती थी

नईदुनिया न्यूज, गरोठ (मंदसौर) : गरोठ से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम बरडिया अमरा के पास गरोठ-उज्जैन फोरलेन के कनेक्टिविटी मार्ग पर ट्रक चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति व बेटी घायल हो गए।

बाइक सवार उज्जैन जिले के ग्राम नाथ गुराडि़या के निवासी है। वह सभी श्री दूधाखेड़ी माताजी के दर्जन कर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि एक मृतिका गर्भवती भी थी। मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन जिले के नाथ गुराडि़या निवासी 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मोहनलाल, अपनी पत्नी 24 वर्षीय सपना, बेटी डेढ़ वर्षीय सोमिया व रिश्तेदार 22 वर्षीय राधा पत्नी लोकेश के साथ बाइक से दूधाखेड़ी माताजी गए थे।


बाइक से दूधाखेड़ी माताजी गए थे

बुधवार दोपहर में वह वापस लौट रहे थे, तभी गरोठ के पास दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेस वे व गरोठ-उज्जैन फोरलेन के कनेक्टिविटी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक (आरजे 52 जी8 3535) के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार सपना व राधा ट्रक की चपेट में आ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका सपना गर्भवती थी

अर्जुन व बेटी सोमिया घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतका सपना गर्भवती थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। हादसे में घायल अर्जुन व सोमिया को मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को गरोठ शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है।

पिपलियामंडी में दो पक्षों में मारपीट

पिपलियामंडी। नगर के अग्रवाल मोहल्ले में बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।विवाद के दौरान मारपीट भी हुई।जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। फिलहाल मामले में पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

मिली जानकारी के अनुसार शाम लगभग 4 बजे शिव मंदिर के पास दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष से पं. शंभूदयाल शर्मा तथा दूसरे पक्ष सुरेश शर्मा व रोशन शर्मा घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित चिकित्सकों ने उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें- सड़कों पर दौड़ी 'मौत', जबलपुर में कॉन्‍स्‍टेबल की जान गई; सिवनी डीएसपी घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।