• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

'सफाई नहीं होगी तो इंदौर नहीं जाएंगे...' एंबुलेंस में डिलिवरी के दौरान गिरे खून को गर्भवती के स्वजनों से धुलवाया

महू के मध्य भारत सिविल अस्पताल आने के दौरान एक गर्भवती महिला का प्रसव एंबुलेंस में ही हो गया। जिससे एंबुलेंस में कुछ खून गिर गया। एंबुलेंस के चालक ने ...और पढ़ें

By Harshal GehlotEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 02 Jan 2026 11:43:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Jan 2026 11:45:54 PM (IST)
'सफाई नहीं होगी तो इंदौर नहीं जाएंगे...' एंबुलेंस में डिलिवरी के दौरान गिरे खून को गर्भवती के स्वजनों से धुलवाया
ड्राइवर ने प्रसूता के परिजनों से एंबुलेंस धुलवाया

HighLights

  1. डिलीवरी के बाद चिकित्सकों ने मां-बच्चे को इंदौर रेफर
  2. ड्राइवर ने बिना एंबुलेंस साफ किए जाने से इनकार किया
  3. प्रसूता की ननद ने मजबूरन तुंरत एंबुलेंस धोकर पोछा लगाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू: महू के मध्य भारत सिविल अस्पताल में मानवता और स्वास्थ्य सेवाओं की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला की 108 एंबुलेंस में डिलीवरी होने के बाद एंबुलेंस स्टाफ द्वारा महिला के स्वजनों से ही वाहन की सफाई कराए जाने का आरोप लगा है। साथ ही स्वजनों ने यह भी कहा कि एंबुलेंस चालक ने सफाई किए बिना मां और बच्चे को इंदौर ले जाने से भी मना कर दिया था। इसलिए मजबूरन तुंरत धोकर पोछा लगाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम भगोरा निवासी गायत्री पत्नी सोहन को शुक्रवार को प्रसव के लिए 108 एंबुलेंस से महू के मध्य भारत सिविल अस्पताल लाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की एंबुलेंस के भीतर डिलीवरी हो गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने नवजात की हालत नाजुक बताते हुए उसे तत्काल इंदौर रेफर करने की सलाह दी।


स्वजनों ने आरोप लगाया कि जब अस्पताल के भीतर मां और बच्चे का उपचार चल रहा था। उसी दौरान 108 एंबुलेंस के पायलट और कंपाउंडर ने महिला की ननंद पूजा भाटिया से एंबुलेंस की सफाई करवाई।

यह भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री से शिकायत कर लो, जांच हम ही करेंगे...', सरपंच पति को धमकाते पुलिसकर्मी का Video वायरल, सिपाही पर भ्रष्टाचार के आरोप

अस्पताल परिसर के बने उद्यान में से लेकर आई पानी

डिलीवरी के दौरान एंबुलेंस में खून फैल गया था। पूजा भाटिया ने मध्य भारत अस्पताल परिसर में बने उद्यान में लगे नल से पानी की बाल्टी भरी। उसे एंबुलेंस तक लेकर आई और धोने के बाद पोछा लगवाया। स्वजनों ने आरोप लगाया है कि 108 एंबुलेंस चालक व कपाउंडर ने कहा था कि जब तक एंबुलेंस साफ नहीं होती तब तक इंदौर नहीं ले जाया जाएगा। सफाई होने के बाद एंबुलेंस से महिला व नवजात को इंदौर ले जाया गया।

108 एंबुलेंस के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर कराएंगे कार्रवाई

इस मामले में अस्पताल प्रभारी डॉ. मधुकर शुक्ला का कहना है कि प्राथमिक रूप से गलती 108 जननी एंबुलेंस स्टाफ की गलती नजर आई है। हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेंगे। दोषी पाए जाने पर 108 एंबुलेंस स्टाफ पर कार्रवाई करने के लिए कहेंगे।

वहीं ब्लॉक मेडिकल आफिसर डॉ. योगेश सिंगारे का कहना है कि यदि मरीजों के स्वजनों के साथ इस तरह का व्यवहार हुआ है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। इस संबंध में अस्पताल से जानकारी लेने के बाद 108 एंबुलेंस के संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो ग्रेब - गर्भवती की स्वजन एंबुलेंस में मरीज को लेटाने वाली शीट को धोती हुई