• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

'प्रधानमंत्री से शिकायत कर लो, जांच हम ही करेंगे...', सरपंच पति को धमकाते पुलिसकर्मी का Video वायरल, सिपाही पर भ्रष्टाचार के आरोप

Satna News: सतना जिले के कोटर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी नरेश सिंह बघेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अकौना सरपंच के पति अनुराग स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 02 Jan 2026 10:45:00 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Jan 2026 10:45:00 PM (IST)
'प्रधानमंत्री से शिकायत कर लो, जांच हम ही करेंगे...', सरपंच पति को धमकाते पुलिसकर्मी का Video वायरल, सिपाही पर भ्रष्टाचार के आरोप
सरपंच पति को धमकाते पुलिसकर्मी का Video वायरल। (AI जेनेरेटेड)

HighLights

  1. सतना जिले के कोटर थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी का धमकी भरा वीडियो
  2. पुलिस कर्मी ने कहा- पीएम से भी शिकायत करोगे तो जांच हम ही करेंगे
  3. महिला सरपंच ने सीएम हेल्पलाइन में की थी पुलिसकर्मी की शिकायत

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। जिले के कोटर थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी नरेश सिंह बघेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अकौना सरपंच के पति अनुराग सिंह को धमकाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में बघेल यह कहते सुने गए कि प्रधानमंत्री से भी शिकायत कर लो, जांच तो हम ही करेंगे।

महिला सरपंच ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई

दरअसल, अकौना पंचायत की महिला सरपंच श्रद्धा सिंह ने संबंधित पुलिसकर्मी के विरुद्ध सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। अब उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत में उन्होंने नरेश सिंह बघेल पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।


यह भी पढ़ें- ठंड से अकड़ गया था कोबरा, युवक ने अलाव की गर्मी देकर बचाई जान, Video वायरल

मामले की जांच उप निरीक्षक केदार प्रसाद वर्मा को सौंपी गई

महिला सरपंच श्रद्धा सिंह ने कहा कि बघेल ने 25 लोगों को जेल जाने से बचाने का दवा किया था। दबाव बनाने के लिए पुलिस उनके घर पर रात्रि में विवेचना के नाम पर दबिश देती है। इससे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारियां प्रभावित हो रही हैं। इस मामले की जांच उप निरीक्षक केदार प्रसाद वर्मा को सौंपी गई है।