• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

महू में यात्रियों से भरी उपनगरीय बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नहीं बच सकी जान, दर्द में भी बड़ा हादसा होने से बचाया

किशनगंज में गुरुवार एक बस चालक ने अपनी जान जाने से पहले यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश की। बस चला रहे संजय पुत्र कन्हैया लाल कौशल (48) को अचान...और पढ़ें

By Harshal GehlotEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 08:10:26 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 08:10:26 AM (IST)
महू में यात्रियों से भरी उपनगरीय बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नहीं बच सकी जान, दर्द में भी बड़ा हादसा होने से बचाया
इस तरह सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराई उपनगरीय बस। मृतक संजय कौशल। -नईदुनिया

HighLights

  1. अनियंत्रित बस को रोकने के लिए दो खड़ी हुई बाइक को टक्कर मारी
  2. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  3. गनीमत रही कि दोनों वाहन खाली थे और कोई जनहानि नहीं हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू : किशनगंज में गुरुवार एक बस चालक ने अपनी जान जाने से पहले यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश की। बस चला रहे संजय पुत्र कन्हैया लाल कौशल (48) को अचानक हार्ट अटैक आया।

तबीयत बिगड़ने के बावजूद उन्होंने बस का नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास किया, ताकि बस में सवार यात्रियों को कोई नुकसान न हो। कुछ देर तक बस को संभालने के बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहनों पर चढ़ गई। गनीमत रही कि दोनों वाहन खाली थे और कोई जनहानि नहीं हुई।

20 से 25 यात्री थे सवार

घटना सुबह किशनगंज क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उपनगरीय बस क्रमांक एमपी 41 पी 0689 महू से इंदौर की ओर जा रही थी। बस में 20 से 25 सवारी थी। बस चलाते समय संजय कौशल की अचानक तबीयत बिगड़ी। इसके बावजूद उन्होंने बस को नियंत्रित करने की कोशिश जारी रखी। गाड़ी रोकने और बड़े हादसे से बचाने के लिए मेवाड़ा अस्पताल के सामने सड़क किनारे खड़े दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी।


अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक की मौत

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक कौशल को तत्काल पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। मृतक संजय कौशल मस्जिद चौराहा महू के निवासी थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इंदौर राजवाड़ा बस हादसा: गाड़ी में तोड़फोड़ और पथराव करने पर 3 लोगों पर FIR, हादसे में हुई थी 2 की मौत