महू में तीन दिन से बिजली-पानी बंद, रहवासियों ने लगाया जाम, नीमच मार्ग पर लगी वाहनों की कतारें, स्कूल बसें भी फंसीं
महू-नीमच रोड स्थित रॉयल टाउन कॉलोनी में बिजली और पानी की समस्या से परेशान 500 से अधिक परिवारों का आक्रोश गुरुवार सुबह सड़कों पर दिखाई दिया। मूलभूत सुव...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 01:24:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 01:24:50 PM (IST)
रहवासियों ने मार्ग पर लगाया जाम। -वीडियो ग्रैबHighLights
- कॉलोनी में पिछले चार-पांच दिनों से बिजली बंद है
- इसके कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है
- रोजमर्रा के कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू : महू-नीमच रोड स्थित रॉयल टाउन कॉलोनी में बिजली और पानी की समस्या से परेशान 500 से अधिक परिवारों का आक्रोश गुरुवार सुबह सड़कों पर दिखाई दिया। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से नाराज रहवासियों ने महू-नीमच मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल बसों सहित कार्यालय जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कॉलोनी में पिछले चार-पांच दिनों से बिजली बंद है
रहवासी टीना जादौन सहित अन्य लोगों ने बताया कि कॉलोनी में पिछले चार-पांच दिनों से बिजली बंद है। इसके कारण पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। बच्चों और परिवारों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी उठानी पड़ रही है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी को बसे हुए करीब 17 साल हो चुके हैं, लेकिन अब भी उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बिल भरने के बाद भी नहीं मिल रही सुविधा
![naidunia_image]()
रहवासियों ने मार्ग पर लगाया जाम। -वीडियो ग्रैब
रहवासियों ने बताया कि वे हर महीने 1000 से 1500 रुपये तक बिजली बिल का भुगतान करते हैं। इसके बावजूद बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं है। समस्या को लेकर बिजली विभाग और कॉलोनाइजर से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। रहवासियों के अनुसार, वे कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे
![naidunia_image]()
जाम के चलते उलझते रहे वाहन चालक। -वीडियो ग्रैब
चक्काजाम की सूचना मिलने पर किशनगंज थाना पुलिस, एसडीएम राकेश परमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और रहवासियों को समझाया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ और चक्का जाम खुला। इस दौरान बिजली विभाग अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए बातचीत की। अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। रहवासियों का कहना है कि शीघ्र ही समस्या का हल नहीं निकला तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।