Mhow Crime News: कार और बाइक में भिड़ंत, एक गंभीर घायल, भीड़ ने कार को लगाई आग
Mhow Crime News: सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल वाहन ने कार में लगी आग बुझाई। ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 28 May 2023 11:32:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 May 2023 11:34:41 PM (IST)
Mhow Crime News: महू (नईदुनिया प्रतिनिधि)। महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र में जानापाव कुटी पर रविवार शाम कार और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार घायल हो गए। इससे आक्रोशित वहां मौजूद ग्रामीणों ने कार में आग लगा दी। जिसमें कार जलकर खाक हो गई।
घटना रविवार शाम करीब 7 बजे हुई। अंकित पुत्र अमर, मनीष पुत्र सुरेश और अनीकेत पुत्र मनीष सभी निवासी मानपुर से बाइक से पूजन कार्यक्रम के बाद महू लौट रहे थे।
तभी फोरलेन पर उनकी टक्कर कार से हो गई। तभी पीछे आ रहे रिश्तेदारों ने कार सवार से मारपीट की और कार को आग लगा दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल वाहन ने कार की आग बुझाई। घायलों को महू के मध्यभारत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को एमवाय भेजा।
घटना में अनीकेत की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोगों की जानकारी निकाली जा रही है। कार महाराष्ट्र की है।