Mhow News: देश में पहली बार पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में बनी एस्ट्रोनामी एंड स्पेस टिंकरिंग लैब
प्रयोगशाला का प्रमुख उद्देश्य विद्यालयीन शिक्षा में समाहित बहुविषयी अवधारणाओं को समझने के साथ-साथ विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और खगोलीय घटनाओं क ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 21 Nov 2023 01:41:00 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Nov 2023 01:41:00 PM (IST)
लैब में विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए साइंटिस्ट डा. आरके शिवन।HighLights
- इसरो के पूर्व अध्यक्ष व बोर्ड आफ गवर्नेंस आइआइटी अध्यक्ष डा. आरके शिवन ने किया उद्घाटन
- प्रयोगशाला देशभर में पहली बार यहां के केंद्रीय विद्यालय में ही बनाई गई है।
- उद्घाटन के बाद डा. आर के शिवन सहित सभी प्रबुद्धजन ने लैब का निरीक्षण किया
Mhow News: नईदुनिया प्रतिनिधि, महू। देश में पहली बार महू तहसील के सिमरोल के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में एस्ट्रोनामी एंड स्पेस टिंकरिंग लैब बनाई गई है। सोमवार को इसका उद्घाटन इसरो के पूर्व अध्यक्ष व बोर्ड आफ गवर्नेंस आइआइटी अध्यक्ष डा. आरके शिवन ने किया।
विद्यालय प्राचार्य नीलम मालवीय ने बताया कि यह प्रयोगशाला देशभर में पहली बार यहां के केंद्रीय विद्यालय में ही बनाई गई है। इसका प्रमुख उद्देश्य विद्यालयीन शिक्षा में समाहित बहुविषयी अवधारणाओं को समझने के साथ-साथ विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और खगोलीय घटनाओं के बारे में जागरूक करना भी है।
उद्घाटन के बाद डा. आर के शिवन सहित सभी प्रबुद्धजन ने लैब का निरीक्षण किया, जहां कक्षा सात से 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रयोगों एवं उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विविध तकनीकों तथा प्रयोगों के माध्यम से खगोलीय गतिविधियों और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित अवधारणाओं को विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए सीखने-समझने में प्रयोगशाला मील का पत्थर साबित होगी।
इस अवसर पर पद्मश्री आइआइटी मुंबई प्रो. दीपक बी. फाटक, आइआइटी इंदौर निदेशक प्रो. सुहास एस. जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय विद्यार्थियों द्वारा स्वस्तिगान तथा तिलक लगाकर किया गया।