• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Politics: राम किशोर शुक्ला का बयान- संगठन के कहने पर कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ा, ताकि भाजपा को मिले फायदा

रामकिशोर शुक्ला ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्होंने भाजपा नेताओं के कहने पर कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 10 Apr 2024 03:18:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Apr 2024 03:18:26 PM (IST)
MP Politics: राम किशोर शुक्ला का बयान- संगठन के कहने पर कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ा, ताकि भाजपा को मिले फायदा
रामकिशोर शुक्‍ला ने की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस

HighLights

  1. राम किशोर शुक्ला ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बयान
  2. कहा- भाजपा नेताओं के कहने पर कांग्रेस से लड़ा चुनाव
  3. हाल ही में कांग्रेस छोड़ दोबारा भाजपा में लौटे थे शुक्‍ला

MP Politics नईदुनिया प्र‍तिनिधि, महू। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रामकिशोर शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमे उन्होंने बयान दिया कि भाजपा के बड़े नेताओं के कहने और विधायक उषा ठाकुर की सहमति पर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी।

भाजपा में वापस लेने की भी कही बात

रामकिशोर शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को महू सीट पर संशय था। इस पर मुझे कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। ताकि अंतरसिंह दरबार निर्दलीय चुनाव लड़ें और कांग्रेस के वोट बट जाएं। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा में शामिल करने की भी बात कही थी। इस पर भाजपा स्थापना दिवस पर फिर से उषा ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।


भाजपा स्‍थापना दिवस पर पार्टी में लौटे

रामकिशोर शुक्ला ने भाजपा स्‍थापना दिवस पर फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। महू विधायक उषा ठाकुर के घर पर वे भाजपा में शामिल हुए। उन्‍होंने विधानसभा चुनाव के पहले ही भाजपा से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस से महू विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया था। इसके बाद शुक्ला ने चुनाव लड़ा पर वह हार गए।