सेना में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 12 और 14 अक्टूबर को सागर जिले में
सेना में विभिन्न पदों के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। इस...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 04:21:23 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 04:21:23 PM (IST)
सेना की भर्ती प्रक्रिया का होगा आयोजन। (एआई इमेज)HighLights
- सेना में विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2026-27 का आयोजन
- भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए हैं
- परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को रैली प्रवेश पत्र ई-मेल भेज दिए गए हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, महू : सेना में विभिन्न पदों के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में सिपाही फार्मा और सिपाही नर्सिंग असिस्टेंट भर्ती (स्थायी पद) के लिए 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे और अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती 14 अक्टूबर को सुबह 5 बजे सागर जिले के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को रैली प्रवेश पत्र ई-मेल और इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर भेज दिए गए हैं
सेना भर्ती कार्यालय महू के निदेशक ने बताया कि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को रैली प्रवेश पत्र ई-मेल और इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर भेज दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को रैली प्रवेश पत्र में दिए गए दिनांक और समय पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ रैली स्थल पर उपस्थित होना आवश्यक है।
सेना भर्ती कार्यालय महू से संपर्क कर सकते हैं
उम्मीदवार किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए सेना भर्ती कार्यालय महू से टेलीफोन नंबर 7648815570 पर संपर्क कर सकते हैं। यह भर्ती केवल मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ ऑनलाइन सामान्य परीक्षा 2026 के उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए है। सेना भर्ती और रैली संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय (महू) के आधिकारिक चैनल से जुड़ सकते हैं।
द इंफैंट्री स्कूल महू ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, वीर सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
महू। द इंफैंट्री स्कूल महू का 78वां स्थापना दिवस मंगलवार को सैन्य परंपराओं के अनुरूप गरिमा, गौरव और श्रद्धा के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर इंफैंट्री स्कूल के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी. नायर, एवीएसएम, एसएम ने वीर सैनिकों के सम्मान में पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सैनिकों के बलिदान को नमन किया।
समारोह में द बेयोनेट फ्रेटरनिटी के सदस्यों सहित अधिकारियों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ), गैर-कमीशंड अधिकारियों (एनसीओ) और रक्षा असैनिक कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने द इंफैंट्री स्कूल की समृद्ध सैन्य विरासत, परंपराओं और उत्कृष्टता के मूल्यों को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
स्थापना दिवस समारोह के दौरान द इंफैंट्री स्कूल की गौरवशाली विरासत और विशिष्ट सैन्य परंपराओं को याद किया। साथ ही संस्थान की व्यवसायिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।
इस अवसर पर इंफैंट्री के शाश्वत आदर्श "शौर्य, बलिदान और कर्तव्य" को पुनः स्मरण किया गया। यही आदर्श इन्फैंट्रीमैन की पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा और कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते रहे हैं।फोटो - वीर सैनिकों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि देते हुए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी. नायर।