• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • महू

महू में राऊ-खलघाट फोरलेन पर भेरुघाट में टकराए वाहन, यात्री बस भी आई चपेट में, 5 घायल, लगा लंबा जाम

इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के राऊ-खलघाट फोरलेन के भेरू घाट पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में क...और पढ़ें

By Harshal GehlotEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 04:21:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 04:21:29 PM (IST)
महू में राऊ-खलघाट फोरलेन पर भेरुघाट में टकराए वाहन, यात्री बस भी आई चपेट में, 5 घायल, लगा लंबा जाम
भेरुघाट में टकराए वाहन। (सौ. इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. मानपुर पुलिस मौके पर मौजूद, यातायात सुचारू करने के कर रही प्रयास
  2. हादसे में करीब 6 से 7 वाहन आपस में टकराए
  3. हादसे में एक यात्री बस भी चपेट में आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, महू । इंदौर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के राऊ-खलघाट फोरलेन के भेरू घाट पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 6 से 7 वाहन आपस में टकराए। हादसे में एक यात्री बस भी चपेट में आई। वहीं आयशर का चालक अपने ही वाहन में फंस गया, जिसे 30 मिनट की मशक्कत कर बाहर निकाला गया और टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मानपुर अस्पताल भेजा गया।

महू के मानपुर थाना क्षेत्र में भेरू घाट की ढलान पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। ढलान उतरते समय एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। इनमें एक यात्री बस भी शामिल थी। हादसे में करीब पांच लोगों को चोटें आईं।


वहीं बस में भी एक-दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस मोकै पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में जुट गई।

पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया

वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मानपुर थाना प्रभारी अरुण सोलंकी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। हादसे के बाद मुंबई-आगरा फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात शुरू करवाया। पुलिसकर्मी लगातार मौके पर जाम खुलवाने में जुटे रहे।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

भेरू घाट की यह ढलान पहले भी सड़क हादसों के लिए संवेदनशील रही है। ढलान पर वाहनों की रफ्तार बढ़ने से कई बार अचानक ब्रेक लगाने या आगे चल रहे वाहन से दूरी कम होने पर टक्कर की स्थिति बन जाती है।

हादसे के बाद एक बार फिर भेरू घाट की ढलान पर सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदनशील हिस्सों पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और हादसे रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें- बड़ा हादसा टला: भेरूघाट पर ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, एक के बाद एक 7 वाहन आपस में भिड़े