• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

बिस्किट लेने गई 5 साल की मासूम से 17 साल के दुकानदार ने किया दुष्कर्म, कुत्ते का डर दिखाकर दुकान के अंदर की गंदी हरकत

Morena Crime: मुरैना जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कसमड़ा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किराना दुकान चलाने वाले के 17 ...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 07:41:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 07:41:51 PM (IST)
बिस्किट लेने गई 5 साल की मासूम से 17 साल के दुकानदार ने किया दुष्कर्म, कुत्ते का डर दिखाकर दुकान के अंदर की गंदी हरकत
5 साल की मासूम से 17 साल के दुकानदार ने किया दुष्कर्म।

HighLights

  1. बिस्किट लेने गई पांच साल की मासूम से 17 साल के दुकानदार ने किया दुष्कर्म
  2. कसमड़ा गांव की घटना, कुत्ते के डर से दुकान के अंदर बुलाया की गंदी हरकत
  3. पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया पॉक्सो एक्ट, दर्द होने पर बच्ची ने बयां किया दर्द

नईदुनिया न्यूज, मुरैना। जिले के महुआ थाना क्षेत्र के कसमड़ा गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किराना दुकान चलाने वाले के 17 वर्षीय बेटे ने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

'पागल कुत्ते' का बहाना बनाकर मासूम को फंसाया

घटना शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को बिस्किट, पोला और तंबाकू की पुड़िया लेने के लिए मोहल्ले की ही एक दुकान पर भेजा था। उस समय दुकान पर मुख्य दुकानदार का 17 वर्षीय बेटा मौजूद था। मासूम को अकेला देख आरोपी की नियत बिगड़ गई। उसने बच्ची को डराने के लिए झूठ बोला कि बाहर 'पागल कुत्ता' घूम रहा है और वह उसे काट लेगा। कुत्ते के डर से घबराकर बच्ची जैसे ही दुकान के अंदर दाखिल हुई, आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया।


घर पहुंचते ही खुला राज

घटना के बाद जब मासूम अपने घर पहुंची, तो उसने अपने शरीर में तेज दर्द होने की शिकायत की। बच्ची की मां ने जब उसकी हालत देखी और जांच की, तो उन्हें अनहोनी का आभास हुआ। पूछने पर बच्ची ने डरे हुए स्वर में दुकानदार द्वारा की गई घिनौनी हरकत की पूरी जानकारी दी। इसके बाद शनिवार को पीड़ित परिवार बच्ची को लेकर महुआ थाने पहुँचा और पुलिस को आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें- 'कल तक तुम्हारा इलाज कर देंगे...', मुरैना में नगर निगम अधिकारी पर 'फिल्मी स्टाइल' में हमला, शक के घेरे में पार्षद का बेटा

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी शिकंजा

महुआ थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। शुरुआती छानबीन और चिकित्सकीय परीक्षण में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना के बाद से पूरे कसमड़ा गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है।