• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुरैना में दिनदहाड़े मां-बेटी को बंधक बनाकर 20 लाख से अधिक की डकैती, हथियारबंदों ने आधा घंटे तक की लूटपाट

मुरैना के बड़ोखर क्षेत्र में दिनदहाड़े डकैती हुई है। यहां पांच बदमाश मां बेटी को हथियारों की दम पर बंधक बनाकर 10 लाख रुपये नक़द और पाँच लाख के गहने लू...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 15 Oct 2025 03:50:53 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Oct 2025 06:44:47 PM (IST)
मुरैना में दिनदहाड़े मां-बेटी को बंधक बनाकर 20 लाख से अधिक की डकैती, हथियारबंदों ने आधा घंटे तक की लूटपाट
वारदात के बाद पूछताछ करने पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. घर में मौजूद मां-बेटी को बंधक बनाकर 20 लाख रुपये से ज्यादा का माल समेटकर ले गे गए।
  2. बदमाश कार से आए थे, जिनके घटना के बाद अंबाह बायपास की ओर भागने की संभावना है।
  3. एक का मुंह साफी से बंधा था, चार बेनकाब थे। इनमें से तीन पर कट्टे, एक पर बेसबाल डंडा था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना शहर के मुड़िखेड़ा क्षेत्र में पांच हथियारबंद बदमाशों ने दिन दहाड़े डेयरी संचालक के घर में डकैती को अंजाम दे दिया। घर में मौजूद मां-बेटी को बंधक बनाकर 20 लाख रुपये से ज्यादा का माल समेट ले गे गए। बदमाश कार से आए थे, जिनके घटना के बाद अंबाह बायपास की ओर भागने की संभावना है।

महादेव नाका पर विष्णु मिल्क डेयरी चलाने वाले नवल किशोर गुप्ता का घर मुड़ियाखेड़ा, अंबाह बायपास तिराहा के पास है। दोपहर सवा 12 बजे के करीब घर में नवल किशोर की 53 वर्षीय पत्नी सरोज गुप्ता और 28 साल की बेटी सिमरन गुप्ता थी। इसी दौरान एक युवक ने दरवाजा खटखटाया।


दरवाजे से सिमरन ने झांककर देखा तो युवक ने कहा, कि उसे डेयरी से भाई साहब ने भेजा है सामान लेने के लिए। सिमरन ने दरवाजा खोला, इतने में पांच बदमाश घर में घुस गए।

एक का मुंह साफी से बंधा था, चार बेनकाब थे। इनमें से तीन पर कट्टे, एक पर बेसबाल का डंडा था। घर के अंदर दाखिल होते ही सरोज गुप्ता से पूछा, कि अंबाह वाला हार कहा है, जो गिरवी रखा था। सरोज ने कहा, हम गिरवी रखने वाले काम नहीं करते, हमारे पास ऐसा कोई हार नहीं।

naidunia_image

इसके बाद एक बदमाश ने सरोज की पीठ में बेसबाल का डंडा मारकर जमीन पर पटक दिया और बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद सिमरन के मुंह में कट्टा अड़ाया और गोली मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। करीब आधा घंटे तक बदमाशों ने घर के तीनों कमरों की तलल्ली से तलाशी की, अलमारी, बक्साें से लेकर, पलंगों के अंदर रखे सामान का तितरबितर कर दिया।

naidunia_image

पीड़ितों के अनुसार घर में करीब साढ़े 12 लाख रुपये की नकदी रखी थी, उसके साथ डेढ़ किलो चांदी के गहने-सिक्के और सात लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने के गहनों को लेकर चले गए। जाते-जाते बदमाश मां-बेटी के हाथ-मुंह बांधकर डाल गए। घटना के बाद डाग स्क्वाड, फिंगर प्रिंट टीम और साइबर टीम अपने-अपने स्तर से जांच में जुट गईं।