
नईदुनिया न्यूज, जौरा। ठग लगातार नए हथकंडे अपनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई को लूट लेते है। मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते है। ऐसा ही मामला जौरा कस्बे से आया है। यहां एक व्यापारी से ऑनलाइन ठगी की कोशिश की गई।
ठग ने एसआइ बनकर लगातार व्यापारी से पैसों की मांग करता रहा और केस में फंसाने की धमकी दी और डिजिटल अरेस्ट की भी धमकी दी। पुलिस को शुक्रवार को थाने पहुंचकर आवेदन दिया है। माताबाई का पुरा धमकन निवासी गिर्राज कुशवाह थोक सब्जी व्यापारी है। बीते दो से तीन दिनों से उनके मोबाइल पर कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आ रहे थे।
ये भी पढ़ें- साइबर ठग का नया पैंतरा... आइफोन में ऑफर बताकर हड़प लिए एक लाख, FIR दर्ज
कॉल करने वाला युवक अपना नाम राकेश तोमर बताता था और खुद को पुलिस सब इंस्पेक्टर कहकर परिचय देता था। आरोप है कि उसने व्यापारी से पैसे की डिमांड की और डिजिटल अरेस्ट की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर व्यापारी अपने स्वजन के साथ जौरा थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा। पुलिस ने शिकायत लेकर इस पर जांच शुरू कर दी है।