नंबर प्लेट बदलकर ट्रक और 17.34 लाख रुपये का मुर्गीदाना लेकर ड्राइवर फरार, बानमोर के सीतापुर से करनाल के लिए भेजा गया था
बानमोर के सीतापुर से करनाल के लिए भेजे गए 17.34 लाख रुपये कीमत के मुर्गीदाना समेत श्याम ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक को ड्राइवर मौसम खान निवासी उदयपुर ने बीच रास्ते से गायब कर दिया।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 06:55:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 06:58:04 PM (IST)
HighLights
- पुरानी छावनी के ट्रांसपोर्टर प्रमोद शर्मा को ठेका दिया
- ड्राइवर का कहना था कि वह मुरैना पार कर चुका है
- नंबर आरजे 14 जीके 3386 नंबर प्लेट से बदल दिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। बानमोर के सीतापुर से करनाल के लिए भेजे गए 17.34 लाख रुपये कीमत के मुर्गीदाना समेत श्याम ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक को ड्राइवर मौसम खान निवासी उदयपुर ने बीच रास्ते से गायब कर दिया।
बानमोर पुलिस की टीम, ट्रांसपोर्टर को साथ लेकर गायब ट्रक व ड्राइवर की तलाश कर रही है। पुलिस बाजारों में बेचे गए मुर्गीदाना के खरीदारों से संपर्क कर रही है ताकि अपराधी को दबोचा जा सके।
पुरानी छावनी के ट्रांसपोर्टर प्रमोद शर्मा को ठेका दिया
जानकारी के मुताबिक, नोएडा की यासिका प्रोटीन प्राइवेट लिमिटेड ने 5050 किलो मुर्गीदाना के 607 कट्टों को सीतापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सात्विक एग्रो प्रोसेसर प्राइवेट लिमिटेड से करनाल भेजने के लिए पुरानी छावनी के ट्रांसपोर्टर प्रमोद शर्मा को ठेका दिया।
ड्राइवर का कहना था कि वह मुरैना पार कर चुका है
प्रमोद शर्मा ने बानमोर की श्याम ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक ट्रक आरजे 05 जीबी 6723 किराए पर लिया और 21 अक्टूबर को सीतापुर से मुर्गीदाना लदान कराकर उसे करनाल की बिल्टी पकड़ा दी। ट्रांसपोर्टर प्रमोद शर्मा ने ट्रक ड्राइवर मौसम खान से 21 अक्टूबर को संपर्क किया तो ड्राइवर का कहना था कि वह मुरैना पार कर चुका है।
22 अक्टूबर को प्रमोद ने ड्राइवर मौसम खान से मोबाइल फोन से संपर्क करने का प्रयास किया तो ड्राइवर मौसम खान का मोबाइल फोन स्विच आने लगा।
नंबर आरजे 14 जीके 3386 नंबर प्लेट से बदल दिया
प्रमोद शर्मा को संदेह हुआ तो उसने अपने कर्मचारियों को ट्रक की जानकारी लेने के लिए मुरैना, धौलपुर व अलबर की तरफ भेजा तो पता चला कि ट्रक ड्राइवर मौसम खान ने ट्रक पर लगी मूल नंबर प्लेट को खोलकर उसके स्थान पर ट्रक नंबर आरजे 14 जीके 3386 नंबर प्लेट बदल दी।
कर्मचारियों को पापरी अलबर टोल के बाद उक्त ट्रक की लोकेशन देखने को नहीं मिली है। बानमोर पुलिस ने ट्रांसपोर्टर प्रमोद शर्मा की शिकायत पर आरोपी ट्रक ड्राइवर मौसम खान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।
यह भी पढ़ें- मुरैना में किसान को ट्रैक्टर से बांधकर घुमाया, बंधक बनाकर पीटा; पांच पर एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज