• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की चपेट में आया ई-रिक्शा, ड्राइवर और यात्री की मौत

Morena Accident: बानमोर में नेशनल हाईवे 44 पर हादसे के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक को छोड़कर ड्राइवर भाग निकला। बानमोर पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर ...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 02:48:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 02:54:53 PM (IST)
मुरैना में नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की चपेट में आया ई-रिक्शा, ड्राइवर और यात्री की मौत
मुरैना जिले में दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा।

HighLights

  1. जाम के कारण सिंधिया मार्केट के सामने ड्राइवर ने ई रिक्शा खड़ा कर दिया था
  2. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी
  3. ई-रिक्शा घिसटता गया और 15 से 20 मीटर आगे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना के बानमोर से गुजरे नेशनल हाईवे 44 पर गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जाम के कारण हाईवे पर रुके ई रिक्शा को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मारी और ई रिक्शा आगे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे में ई रिक्शा चालक और उसमें सवार एक अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बानमोर कस्बे के सिंधिया मार्केट के ठीक सामने यह घटना सुबह 11 बजे हुई, जब हाईवे पर जाम लगा हुआ था। इसी जाम में जेके टायर फैक्ट्री के सामने, छह नंबर चौराहा की ओर से सवारियां लेकर ई रिक्शा आया। कुछ सवारियां इंडस्ट्री एरिया के पास, कुछ नगर परिषद चौराहा पर उतर गईं। ई रिक्शा में बानमोर के गंगाराम का पुरा निवासी गिर्राज श्रीवास सवार थे।


चकनाचूर हो गया ई-रिक्शा

ई-रिक्शा को भूरा श्रीवास चला रहा था, जो ई-रिक्शा का मालिक भी था। जाम के कारण सिंधिया मार्केट के सामने भूरा ने ई रिक्शा खड़ा कर दिया। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा घिसटता गया और 15 से 20 मीटर आगे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। दोनों ट्रकों के बीच फंसा ई रिक्शा चकनाचूर हो गया। बताया गया है ई-रिक्शा ड्राइवर भूरा के पास ही गिर्राज आगे की सीट पर बैठा हुआ था।

मौके पर ही 48 वर्षीय गिर्राज पुत्र रामजीलाल श्रीवास और 40 वर्षीय भूरा पुत्र रामवरण श्रीवास की मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही मोहल्ले के और पड़ोस में रहते थे। गिर्राज के बेटे सचिन ने बताया, कि उसके पिता मजदूरी करते थे। सुबह काम की तलाश में घर से निकले थे। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक को छोड़कर ड्राइवर भाग निकला।

बानमोर पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया है। घटना के बाद बानमोर कस्बे में लोग आक्रोशित हो उठे, क्योंकि आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। दर्जनों लोग हाईवे पर जुट गए, इस कारण एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

यह भी पढ़ें- Morena News: पोती की फीस के 50 हजार रुपये हुए चोरी, थाने से भगाया तो बुजुर्ग ने की ऑनलाइन शिकायत; पुलिस ने उसे भी किया रिजेक्ट