• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

Morena News: पोती की फीस के 50 हजार रुपये हुए चोरी, थाने से भगाया तो बुजुर्ग ने की ऑनलाइन शिकायत; पुलिस ने उसे भी किया रिजेक्ट

मुरैना में 50 हजार की चोरी होने पर पुलिस ने बुजुर्ग की ऑनलाइन एफआईआर खारिज कर दी। पीड़ित द्वारा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद अब पुलिस मामले म...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 08:16:10 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 08:27:41 AM (IST)
Morena News: पोती की फीस के 50 हजार रुपये हुए चोरी, थाने से भगाया तो बुजुर्ग ने की ऑनलाइन शिकायत; पुलिस ने उसे भी किया रिजेक्ट
चोरी के मामले में पुलिस की लापरवाही। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. मुरैना में पोती की फीस के 50 हजार चोरी।
  2. कोतवाली पुलिस ने थाने से पीड़ित को भगा दिया।
  3. पुलिस ने बुजुर्ग की ऑनलाइन एफआईआर भी खारिज की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना: मुरैना कोतवाली में कई लोग चोरी, ठगी और धोखाधड़ी जैसे अपराधों की शिकायत लेकर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रहीं। हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में ऐसी कई शिकायतें एसपी तक पहुंच रहीं।

ताजा मामला तो बड़ा ही हैरान करने वाला है, जहां कोतवाली पुलिस अफसरों ने मनमानी की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित को थाने से भगा दिया, उसने आनलाइन एफआईआर करवाई तो उस एफआईआर को खारिज कर दिया। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत होने के बाद अब कोतवाली स्टाफ इस पीड़ित को एफआईआर के लिए बुला रहा है।


ऑनलाइन एफआईआर भी पुलिस ने करवाई खारिज

  • आमपुरा निवासी भागचंद सिंह राजपूत 18 अगस्त को अपनी बीमार पोती मुस्कान को जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाए थे। इसी दिन मुस्कान का नीट कोचिंग में एडमिशन करवाना था, जिसकी फीस के लिए भागचंद 50 हजार रुपये लेकर घर से निकले। अस्पताल में चेकअप के बाद भागचंद और मुस्कान आकाश कोचिंग पर जाने वाले थे। लेकिन अस्पताल में किसी चोर ने उनकी जेब से 50 हजार पार कर दिए।
  • इसकी शिकायत तत्काल कोतवाली लेकर आए। पुलिस ने दो दिन तक चक्कर कटवाए, फिर आवेदन लेकर रख लिया, पर एफआईआर नहीं की। पुलिस का रवैया देख, भागचंद ने 21 अगस्त को आनलाइन एफआईआर दर्ज करवा दी।
  • बीते सप्ताह भागचंद को बताया गया कि कोतवाली पुलिस ने उसकी आनलाइन एफआईआर को यह कहते हुए खारिज करवा दिया है, कि फरियादी ने तीन दिन की समयसीमा में थाने आकर संपर्क नहीं किया। जबकि भागचंद सिंह का कहना है, वह आनलाइन एफआईआर को लेकर 21 अगस्त को ही कोतवाली गया, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने यह कहकर लौटा दिया कि आगे का काम हमारा है, आपने केस दर्ज करवा दिया है।

  • भागचंद के अनुसार उसने आठ दिन पहले ही सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी, इसके बाद अब एफआईआर दर्ज करवाने के लिए चार दिन से पुलिसकर्मी लगातार फोन लगा रहे हैं।
  • पहले घर से चोरी में पुलिस ने अनसुनी की, इसलिए खुद जुटाए सबूत

    • भागचंद राजपूत ने अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज भी इकट्ठा किए हैं, इसके लिए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फुटेज के बदले 220 रुपये का शुल्क भी चुकाया है। इस वीडियो फुटेज में चोर जेब से पैसे निकालता दिख रहा है, लेकिन कमाल की बात यह है, कि दो महीने से कोतवाली पुलिस के किसी जिम्मेदार ने यह फुटेज देखना मुनासिब नहीं समझा।
    • भागचंद के अनुसार डेढ़ साल पहले बानमोर के नयागांव में उनके छोटे भाई सरनाम सिंह के यहां भी 20 लाख की चोरी हुई, उस समय बानमोर के थाना प्रभारी, कोतवाली टीआइ ही थे, उस चोरी में भी कोई किसी आरोपित को नहीं पकड़ा और अब वह केस पुलिस ने भुला दिया है।

    यह भी पढ़ें- ससुर की शिकायत पर फंसा पूर्व ओलिंपियन: उम्र के फर्जीवाड़े में लॉन्ग जंपर अंकित शर्मा पर मुरैना SP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम