• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना जिले में देर रात मोबाइल की चार दुकानों में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान

मुरैना जिले के कैलारस बस स्टैंड पर शुक्रवार-शनिवार की रात राघव मोबाइल, सचिन शर्मा, राघवेंद्र शर्मा और कुलदीप शर्मा की दुकानों में अचानक आग लग गई।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 12:15:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 12:19:40 PM (IST)
मुरैना जिले में देर रात मोबाइल की चार दुकानों में लगी आग, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
मोबाइल दुकान में आग से सबकुछ जलकर हो गया खाक।

HighLights

  1. रात करीब 12 बजे आग लगी और धीरे-धीरे चारों दुकानों को चपेट में ले लिया
  2. अंदर रखे महंगे मोबाइल और मशीनें भी जलकर राख हो गईं
  3. पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची, आग बुझाने में करीब 2 घंटे लगे

नईदुनिया, न्यूज मुरैना। कैलारस के बस स्टैंड स्थित चार दुकानों में शुक्रवार शनिवार की रात को भीषण आग लग गई। सभी चारों दुकानें मोबाइलों की है, जिसमें महंगे मोबाइल एवं मशीने रखी हुई थी। आग से लगभग 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक़ बस स्टैंड स्थित राघव मोबाइल, सचिन शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, कुलदीप शर्मा की मोबाइल की दुकानें है। रात 12 बजे किसी दुकान में अचानक आग लगी और चारों दुकानों को चपेट में ले लिया। आग भीतर ही भीतर सुलगती रही। बाद में जब धुआं बाहर आया तो वहां पर कुछ लोगों ने देखा और तुरंत फायरब्रिगेड को सूचना दी।


दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

पुलिस एवं फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। आग को बुझाना शीघ्र संभव नहीं हुआ। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक सभी चारों दुकानों का सामान जलकर राख हो गया।

आग की भयानकता इसी बात से लगाई जा सकती है कि यह सभी चारों दुकान नगर परिषद केलारस द्वारा बनाई गई थी जिनकी छत भी नीचे झुक गई है। मौके पर सुबह हल्का कैलारस के पटवारी सुरेन्द्र मीणा ने पंचनामा बनाया और नुकसान का आंकलन किया।

यह भी पढ़ें- नर्मदापुरम के बूट हाउस में भीषण आग: आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू, इलाके में मची अफरा-तफरी