• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोन-पे पर 40 हजार रुपये करवाए ट्रांसफर... कैलारस में कंप्‍यूटर सेंटर संचालक से ठगी

पुलिस के अनुसार कंप्यूटर सेंटर संचालक के सा‍थ ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपित युवक ने दुकान संचालक को झांसे में लिया और फोनपे पर रुपये ...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Wed, 31 Jul 2024 01:44:42 PM (IST)Updated Date: Wed, 31 Jul 2024 01:50:13 PM (IST)
फोन-पे पर 40 हजार रुपये करवाए ट्रांसफर... कैलारस में कंप्‍यूटर सेंटर संचालक से ठगी
आरोपित ने अपने दोस्‍त के नंबर पर तुरंत रुपये भेजने को कहा था। -सांकेतिक चित्र।

HighLights

  1. पीड़‍ित ने मामले की श‍िकायत कैलारस थाने में की।
  2. नामजद आरोपित पर ठगी की धाराओं में केस दर्ज।
  3. वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

नईदुनिया न्यूज, कैलारस। ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करने की कहकर एक कंप्यूटर सेंटर संचालक से 40 हजार रुपये की ठगी हो गई। मामला कैलारस का है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपित पर ठगी की धाराओं में केस दर्ज किया है।

चिन्नौनी थाना क्षेत्र के आसलपुर गांव निवासी मनोज पुत्र रामकिशन धाकड़ ने कैलारस थाने में आवेदन देकर बताया, कि कैलारस में पुरानी सब्जी मंडी मंदिर के सामने उसकी अनिल कंप्यूटर सेंटर के नाम से दुकान है। 28 जुलाई को उसकी दुकान पर सबलगढ़ के रुनघान खालसा गांव का निवासी सुनील पुत्र गंगाधर रावत आया।


naidunia_image

सुनील ने कहा कि उसे दोस्त विक्की रावत के फोन-पे नंबर 8767123980 पर 40 हजार रुपये तत्काल में भेजने हैं। सुनील रावत ने दुकानदार से कहा कि वह उसे नकद 40 हजार रुपये दे रहा है और बदले में यह 40 हजार रुपये विक्की रावत के फोन-पे पर ट्रांसफर कर दे।

दुकानदार मनोज धाकड़ के अनुसार पहले उसने एक रुपया उक्त फोन-पे पर भेजा, तब सुनील रावत ने फोन पर किसी से बात करने के बाद कहा कि एक रुपया पहुंच गया है। इसके बाद 40 हजार रुपये उस नंबर पर ट्रांसफर कर दिए, यह देखकर सुनील रावत 40 हजार रुपये दिन बिना ही वहां से भाग गया। काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने सुनील रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया है।