• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

'नहीं करूंगी, जाओ...', एक्सीडेंट में घायलों को देखने से भड़कीं डॉक्टर, बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एक्सीडेंट में घायल होकर आए मरीजों को देखने की कहने पर डॉक्टर झल्लाती हुई मरीज को न देखने की कहकर अंदर चली गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 12:32:18 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 12:32:18 AM (IST)
'नहीं करूंगी, जाओ...', एक्सीडेंट में घायलों को देखने से भड़कीं डॉक्टर, बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुरैना के अंबाह सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा।

HighLights

  1. मुरैना के अंबाह सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा
  2. एक्सीडेंट में घायलों को देखने से भड़कीं डॉक्टर
  3. वायरल होने के बाद सामने आई दूसरी तस्वीर

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। एक्सीडेंट में घायल होकर आए मरीजों को देखने की कहने पर डॉक्टर झल्लाती हुई मरीज को न देखने की कहकर अंदर चली गई। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। मामला सिविल अस्पताल अंबाह का है, घटना गुरुवार शाम की बताई गई है।

एक्सीडेंट में घायल मरीजों को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक परीक्षत का पुरा गांव के पास गुरुवार की शाम सड़क हादसे में एक ही परिवार के रामौतार, रामसेवक व अंकित सिकरवार घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था।

मध्य प्रदेश के मुरैना के सिविल अस्पताल अंबाह की महिला डॉक्टर आरती दंडोतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सड़क हादसे में घायल मरीजों का इलाज नहीं किया। pic.twitter.com/frMAuc14F7

— NaiDunia (@Nai_Dunia) September 19, 2026

घायलों के अटेंडर ड्यूटी पर पदस्थ डॉक्टर आरती दण्डोतिया से कहते हैं कि मरीज को पलंग पर जाकर देखिए, डॉक्टर कुछ कागजी कार्यवाही कर रही थी, इसलिए पेशेंट को लाने की कहती है। इसी दौरान अटेंडर मौके पर जाने की कहते रहते हैं। इसी बीच डॉक्टर आक्रोशित होकर इलाज से मना कर चली जाती है। इसका 9 सेकंड का वीडियो वायरल होता है।


यह भी पढ़ें- लाड़ली बहना योजना पर फिलहाल रोक नहीं, हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब, अंतिम फैसला होना अभी बाकी

दूसरा वीडियो भी आया सामने

दूसरी तरफ अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डॉक्टर घायलों को उनके बेड पर जाकर चेक करती नजर आ रही है। हालांकि इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा जरूर हो गया है।