• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morena में सनकी आशिक की सनक, एकतरफा प्यार में की किशोरी की हत्या, लोडिंग वाहन से कुचला

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो, मृतका रासना की बड़ी बहन रूबी जाटव सामने आई, जिसने बताया कि मोनू पुत्र महेंद्र जाटव रासना को मिलने व बात करने के लिए परेशान...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 23 Aug 2025 02:42:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Aug 2025 02:42:21 PM (IST)
Morena में सनकी आशिक की सनक, एकतरफा प्यार में की किशोरी की हत्या, लोडिंग वाहन से कुचला
एकतरफा प्यार में युवक ने की किशोरी की हत्या। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने उठाया खौफनाक कदम
  2. कहना नहीं मानने पर युवती की मिनी लोडिंग से कुचलकर हत्या
  3. कैलारस के कुर्रोली गांव की घटना, आरोपित पर केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, कैलारस। कैलारस के कुर्रोली गांव में दो दिन पहले सड़क हादसे में मारी गई 17 साल की रासना जाटव की गाड़ी से कुचलकर हत्या की गई थी। हत्या गांव के ही एक सनकी युवक ने की, जो रासना से एक तरफा प्रेम करता था।

गौरतलब है कि 19 अगस्त की शाम 17 वर्षीय रासना जाटव अपने खेत से मवेशी के लिए हरा चारा लेकर आ रही थी। नहर पुलिया पर वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गई, उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका के स्वजन पहले दिन से ही इसे हत्या बता रहे थे और कुर्रोली के रहने वाले मोनू जाटव पर हत्या के आरोप लगा रहे थे।


लड़की को ब्लैकमेल करता था सनकी आशिक

पुलिस ने जांच पड़ताल की तो, मृतका रासना की बड़ी बहन रूबी जाटव सामने आई, जिसने बताया कि मोनू पुत्र महेंद्र जाटव रासना को मिलने व बात करने के लिए परेशान और ब्लेकमैल करता था। बात नहीं करती तो जान से मारने की धमकी देता था।

गाड़ी में नहीं बैठने से नाराज हुआ आरोपी

रूबी ने पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की शाम जब वह रासना के साथ खेत से आ रही थी, तब महेंद्र जाटव सफेद रंग की महिंद्रा मैक्स गाड़ी क्रमांक यूपी 83 एन 9566, जिसके आगे के कांच पर एमएस कोठारी लिखा हुआ था, उसे लेकर आया। गाड़ी चला रहे मोनू से रासना से गाड़ी में बैठने को कहा। रासना ने मना किया तो गालियां देते हुए बोला कि अब तू जिंदा नहीं बचेगी। इसके बाद मोनू वहां से गाड़ी लेकर चला गया।

ये भी पढ़ें- MP के दतिया में साथियों के साथ मंदिर के दर्शन कर लौट रही 11वीं की छात्रा से 5 लोगों ने किया गैंगरेप

गाड़ी से कुचलकर की हत्या

रूबी के अनुसार जब वह और रासना नहर पुलिया पर पहुंचे तो मोनू गाड़ी को तेज रफ्तार में बैक में लाया और सड़क किनारे चल रही रासना को टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी के दोनों टायर रासना के ऊपर से गुजार दिए। गाड़ी के नीचे रासना फंस गई, उसे 15-20 फीट तक घसीटता ले गया। कैलारस थाने के एसआइ संतोष गौतम ने बताया कि आरोपित पर हत्या के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।