
नईदुनिया न्यूज, पवई। सनातन हिंदू एकता रथयात्रा लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 12 अक्टूबर को पवई पहुंच रहे हैं। रथयात्रा में जनसैलाब उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
यातायात व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शिवा पाठक ने मार्ग परिवर्तन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रथयात्रा के दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालित किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट
एसडीओपी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। चौराहों पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी और रथयात्रा मार्ग पर पुलिस की पैदल गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा रद, रेलवे सुरक्षा बल समारोह में होना था शामिल, तैयारियों में जुटा था प्रशासन
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें। साथ ही वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि रथयात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से मुख्य मार्ग पर वाहन न लाएं, जिससे यातायात सुचारू बना रहे और रथयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा 100 बसें