मुरैना में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, दोनों तरफ से चलीं गोलियां, दबंगों ने लाठियों से पीट-पीटकर की युवक की हत्या
मुरैना के रिठौरा खुर्द में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष और फायरिंग हुई। लाठियों से पीटकर 35 वर्षीय लल्ला गुर्जर की हत्या कर दी गई, पुलि...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 09:43:37 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 09:43:37 AM (IST)
मुरैना में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष। (नईदुनिया)HighLights
- मुरैना में जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष।
- दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और लाठीचार्ज हुआ।
- लाठियों से पीटकर 35 वर्षीय लल्ला गुर्जर की हत्या।
नईदुनिया न्यूज, मुरैना। सरायछौला थाना क्षेत्र के रिठौरा खुर्द गांव में जमीन को लेकर चल रही रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुई, उसके बाद एक परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया।
लाठियों से पीट-पीटकर एक युवक को मरणासन्न कर दिया, जिसकी सांसें जिला अस्पताल के डाक्टर ने सीपीआर देकर लौटा लीं, लेकिन मुरैना से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सरायछौला पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।
जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग और लाठीचार्ज
बताया गया है, कि रिठौरा खुर्द गांव के भोगीराम गुर्जर का विवाद गांव के ही ऐंदल गुर्जर से चल रहा था। रविवार की शाम दोनों में कहासुनी हुई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से बंदूकें निकल आईं और जमकर फायरिंग हुई। इसके बाद एेंदल पक्ष के लोगों ने लाठियों से भोगीराम पक्ष पर हमला कर दिया। छह से सात लोगों ने लाठियों से पीटपीटकर भाेगीराम गुर्जर के 35 वर्षीय बेटा लल्ला उर्फ अतर सिंह गुर्जर को मरणासन्न कर दिया।
सीपीआर से लौटी थीं सांसें, रास्ते में तोड़ा दम
- बेसुध हालत में लल्ला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन वह होश में नहीं आया। लल्ला की दिल की धड़कने भी थम सी गईं, उसकी हालत देख डा. मदनमोहन राजौरिया ने लल्ला को सीपीआर दिया, जिससे घायल लल्ला की सांसें चलने लगीं और वह होश में भी आया।
प्राथमिक इलाज के बाद लल्ला को ग्वालियर रेफर किया गया है। लेकिन नूराबाद-टेकरी के बीच ही लल्ला ने दम तोड़ दिया। मृतक के स्वजन अनुसार, लल्ला को गोली भी लगी है, जिससे उसकी मौत हुई है। सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज
सरायछौला थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया, कि दूसरे पक्ष के ऐंदल पुत्र गोपी गुर्जर, ऐंदल के भाई शिवराम गुर्जर, भतीजे भूपेंद्र गुर्जर के अलावा आकाश पुत्र ज्ञान सिंह गुजर्र, सोनू पुत्र रामहेत गुर्जर, धर्मेंद्र पुत्र जबर सिंह व रामदास पुत्र जबर सिंह गुर्जर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- ग्वालियर में गे डेटिंग ऐप से ठगी, युवक से दोस्ती कर होटल में दी 'नकली क्राइम ब्रांच' की रेड, न्यूड वीडियो बनाकर लूटे 1.38 लाख