• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morena News: CM डॉ. मोहन यादव ने बोली बड़ी बात, कहा - अभी अयोध्या का सुख मिला है, मथुरा का आनंद तो बाकी है

कांग्रेस पर हमला करते हुए डा. मोहन यादव ने कहा, कि कांग्रेस के 2014 से गिरे तो 2019 में आधे सांसद रह गए। 2019 में तो इतने संसद रह गए, कि एक बस की सवार...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 05:29:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 05:29:10 PM (IST)
Morena News: CM डॉ. मोहन यादव ने बोली बड़ी बात, कहा - अभी अयोध्या का सुख मिला है, मथुरा का आनंद तो बाकी है
मुरैना के मामचौन गांव में हुई सभा में मुख्यमंत्री (फाईल फोटो)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने कहा, अभी बस की सवारी लायक कांग्रेस के पास सांसद, अब टैंपो की सवारी लायक नहीं बचेंगे।

मुरैना, नईदुनिया प्रतिनिधि। अभी तो हम भगवान राम की बात कर रहे हैं, अभी तो गोपाल बाकी हैं। अभी तो राम जी का सुख मिला, बाबा महाकाल के महाकाल लोक का आनंद आया, अभी मथुरा के बाद जो आनंद आएगा वह तो अभी बाकी है। अभी गोपाल कृष्ण का मुस्कुराना बाकी है।

हम माननीय कोर्ट से निवेदन करेंगे, कि जल्दी-जल्दी फैसला करें। हमको मालूम है कि कांग्रेस अभी भी खुश नहीं हैं, तुम्हारी छाती पर सांप लोट रहे हैं, लौटते रहें, कोई परवाह नहीं। यह बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुरैना जिले की सबलगढ़ विधानसभा के मामचौन गांव में हुई सभा को संबोधित करते हुए कहीं।


naidunia_image

कांग्रेस पर हमला करते हुए डा. मोहन यादव ने कहा, कि कांग्रेस के 2014 से गिरे तो 2019 में आधे सांसद रह गए। 2019 में तो इतने संसद रह गए, कि एक बस की सवारी रह गई। अगर इसी रास्ते पर कांग्रेस चली तो टैंपो की सवारी लायक नहीं बचोगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, कि 500 साल पहले अयोध्या में भगवान राम का मंदिर नष्ट-भ्रष्ट हुआ। आजादी के बाद ये मंदिर तुरंत बनना चाहिए था, लेकिन मंदिर निर्माण ने कांग्रेस ने हमेशा अड़ंगे लगाए। भाजपा ने मंदिर निर्माण की पहल शुरू की तो पहले कहते थे, कि मंदिर नहीं बनाना इन्हें तो ढांचा तोड़ना है। अगर ढांचे वालों के साथ हो तो उनके साथ चले जाओ।

naidunia_image

मुख्यमंत्री ने कहा, कि राम मंदिर के खिलाफ जिस मुस्लिम पक्ष ने केस लड़ा था और जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में हुआ तो वो (मुस्लिम पक्ष) भी साथ में आए। उन्हाेंने कहा कि कोई बात नहीं हिंदू-मुस्लिम, छोटे भाई-बड़े भाई हैं। हम मिलकर के भगवान राम की जयजयकार करके यह पुराना विवाद मिटा देंगे।

naidunia_image

पूरे देश में सभी को आनंद आया, लेकिन किसी को आनंद नहीं आया, जिन्हें नींद नहीं आई तो वह है कांग्रेस पार्टी। 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भी विरोध किया। जब कोई दुश्मन भी शादी का, कथा का निमंत्रण देने आता है तो कोई मुंह पर निमंत्रण नहीं ठुकराता है, लेकिन कांग्रेस वालों ने भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया, इन्हें जनता ठुकराएगी।