• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में खेल का मैदान बना अखाड़ा, 'एक गेंद' के विवाद पर बल्लेबाज के सिर पर दे मारा बल्ला

मुरैना के सालई मैदान पर क्रिकेट मैच में एक गेंद को लेकर उपजे विवाद में बल्लेबाज के सिर पर बल्ले से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

By Hariom GaurEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 03:54:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 03:54:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुरैना में खेल का मैदान बना अखाड़ा, 'एक गेंद' के विवाद पर बल्लेबाज के सिर पर दे मारा बल्ला
मुरैना में खेल का मैदान बना अखाड़ा। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. सालई ग्राउंड पर क्रिकेट मैच के दौरान हुआ खूनी विवाद।
  2. ओवर की आखिरी बची गेंद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा।
  3. गेंदबाजी पक्ष ने बल्लेबाज विष्णु के सिर पर बैट मारा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना: सालई के ग्राउंड पर सोमवार को क्रिकेट मैच के दौरान बालिंग कर रहे पक्ष के लोगों ने मिलकर बैटिंग कर रहे खिलाड़ी विष्णु कुशवाह के सिर में बल्ले से प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया और आंख के पास जाहिरा चोट आई है। मारपीट दूसरे युवक की भी की गई लेकिन वह हमलावरों के कब्जे से छूटकर भाग गया। घटित अपराध को लेकर रामपुरकलां पुलिस ने चंद्रपुरा के तीन युवकों के खिलाफ मारपीट का अपराध कायम किया है।

ओवर की एक गेंद को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक ऐंचवाड़ा के युवक संजू 23 पुत्र रामनिवास कुशवाह व उसका चचेरा भाई विष्णु कुशवाह 27 साल सोमवार को क्रिकेट खेलने के लिए सालई के ग्राउंड पर गए। दोपहर एक बजे बालिंग कर रहे पक्ष के लोगों बाबी कुशवाह, राहुल कुशवाह व अमन कुशवाह निवासी चंद्रपुरा ने ओवर पूरा होने की बात कह दी। इस पर बैटिंग कर रहे संजू कुशवाह ने कहा कि अभी ओवर कहां हो गया। अभी तो एक बाल बची है। इसी बात पर बालिंग कर रहे युवक बैटिंग कर रहे खिलाड़ियों को गाली देने लगे।


बल्ले से सिर पर किया प्रहार, मामला दर्ज

मुंहवाद के दौरान आरोपी बाबी कुशवाह, राहुल कुशवाह व अमन कुशवाह ने मिलकर बैट से संजू कुशवाह व विष्णु कुशवाह की मारपीट कर दी। संजू तो आरोपितों के चंगुल से छूटकर भाग निकला। लेकिन आरोपित बाबी कुशवाह न बैट से विष्णु कुशवाह के सिर पर प्रहार किया जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। पुलिस ने संजू कुशवाह की फरियाद पर आरोपितों पर मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- पराली जलाने में MP देश में अव्वल, लेकिन ग्वालियर ने पेश की नजीर, 47 दिन में सिर्फ 16 मामले

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।