
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना/भिंड। ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार बारिश से कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मुरैना में क्वारी नदी बागचीनी रपटे पर 167.88 मीटर पर बह रही है, यहां नदी खतरे के निशान से ऊपर बताई गई है। भिंड में क्वारी नदी खतरे के निशान से 2.49 मीटर नीचे बह रही है।
सिंध नदी का जलस्तर 119.23 मीटर है, जो खतरे के निशान 120.30 मीटर से नीचे है।
मुरैना में सैकड़ों बीघा फसलें पानी में डूब गई हैं। शहर में 24 घंटे में 71.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। देवगढ़ थाना क्षेत्र के काबिल गांव में बाढ़ में फंसे 40 ग्रामीणों का रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
सांक नदी में आए उफान के कारण रविवार की सुबह 10 बजे सिहोनियां में 60 वर्षीय कमलेश वाल्मीकि सांक नदी में डूब गया।
यह भी पढ़ें- MP Weather: भोपाल, रायसेन और सीहोर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, बेगमगंज-विदिशा मार्ग 8 घंटे बंद
कई बीमार, प्रसूता को रपटा पार कराने के लिए ग्रामीणों ने जुगाड़ से रेस्क्यू चलाया। जौरा तहसील के पचोखरा क्षेत्र में तो एक बुजुर्ग को कढ़ाहा में रखकर निकाला गया। सबलगढ़ क्षेत्र में जोसिंल का पुरा गांव में गर्भवती महिला को डूबे हुए रपटे से पार कराने के लिए ग्रामीणों ने खटिया का सहारा लिया।
यह भी पढ़ें- मुरैना में भारी बारिश से हाहाकार, पुलिस स्टेशन, तहसील से लेकर मकान तक सबकुछ डूबा, क्वारी-आसन नदियां उफान पर