• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morena News: मप्र विस अध्यक्ष तोमर ने कहा- भारत को 2047 तक ऐसा देश बनाना है जिसका कोई मुकाबला न कर सके

Narendra Singh Tomar मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चाहे वह राम मंदिर हो या धारा 370 हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 16 Jan 2024 09:59:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jan 2024 10:01:23 PM (IST)
Morena News: मप्र विस अध्यक्ष तोमर ने कहा- भारत को 2047 तक ऐसा देश बनाना है जिसका कोई मुकाबला न कर सके
विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे अंबाह व पोरसा

HighLights

  1. भारत को 2047 तक बनाना है विकसित देश, जिसका कोई मुकाबला न कर सके
  2. विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे अंबाह व पोरसा, लोगों ने किया स्वागत
  3. तोमर ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर चल रहा

पोरसा। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में कहा कि 2047 में आजादी की 100वीं वर्षगांठ होगी। भाजपा का लक्ष्य है कि हम आजादी की 100वीं वर्षगांठ एक विकसित देश के रूप में मनाएं। हमारे देश का मुकाबला कोई नहीं कर सकेगा। प्रधानमंत्री लगातार देश को हर क्षेत्र में सशक्त बनाने में जुटे हुए हैं।

दो दिवसीय प्रवास पर मुरैना के दौरे पर पहुंचे तोमर ने मंगलवार को अंबाह व पोरसा में सभा की। इस दौरान दिमनी, अंबाह व पोरसा में उनका कई जगह पर स्वागत किया गया। पोरसा में सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो काम पिछले 70 सालों से नहीं हुए, वह आज भारतीय जनता पार्टी ने कर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की देश व प्रदेश में जब से सरकार बनी है तब से लेकर आज तक विकास ही विकास हुआ है।


आज मुरैना जिले के कैलारस में राधिका पैलेस मैरिज गार्डन में जौरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए गए सम्मान समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित किया...

जौरा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार...https://t.co/U66MS1adsx pic.twitter.com/qLe0fGxni4

— Narendra Singh Tomar (@nstomar) January 15, 2024

तोमर ने कहा कि चाहे वह राम मंदिर हो या धारा 370 हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले दिनों में देश और तरक्कियों को छूने वाला है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार विकास हो रहा है।