• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

पितृपक्ष में मुरैना के दुकानदारों ने वानर को दिया सम्मान, लाल कफन ओढ़ाकर विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार

मुरैना के सदर बाजार में मृत वानर का दुकानदारों और समाजसेवियों ने विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। लाल कफन ओढ़ाकर शव को बड़ोखर मुक्तिधाम ले जाया गया।

By Hariom GaurEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 02:20:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 02:20:19 PM (IST)
पितृपक्ष में मुरैना के दुकानदारों ने वानर को दिया सम्मान, लाल कफन ओढ़ाकर विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार
पितृपक्ष में मुरैना के दुकानदारों ने वानर को दिया सम्मान। (नईदुनिया)

HighLights

  1. मुरैना सदर बाजार में सड़क पर वानर का शव मिला।
  2. सफाईकर्मियों ने शव नहीं उठाया, दुकानदारों ने पहल की।
  3. दुकानदारों ने वानर को लाल कफन और माला पहनाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। पितृपक्ष के दिनों में लोग जहां अपने पूर्वजों को याद करते हुए उनके श्राद्ध मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुरैना के मुख्य बाजार में शुक्रवार को सनातन के प्रति आस्था का अनमोल नजारा दिखा, जब दुकानदारों व समाजसेवियों ने मिलकर एक वानर के शव का अंतिम संकार किया।

सफाईकर्मियों ने शव को हाथ तक नहीं लगाया

सदर बाजार, हनुमान चौराहा क्षेत्र के मकानों और पेडों पर विचरण करने वाले एक वानर (बंदर) ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार तड़के से वानर का शव सड़क पर पड़ा था। इस दौरान नगर निगम के सफाईकर्मी बाजार की सड़कों पर झाडू लगाकर चले गए, लेकिन उन्होंने वानर के शव को हाथ तक नहीं लगाया।


लाल कफन ओढ़ाकर मुक्तिधाम ले गए

सदर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजेंद्र खेड़ा सुबह 10 बजे दुकान खोलने आए और जब उनकी नजर वानर के शव पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपने साथी दुकानदार व समाजसेवियों को बुलाया। सड़क पर पड़े वानर के शव को लाल कफन ओढ़ाया, माला पहनाई। इसके बाद स्कूटी पर शव लेकर बड़ोखर मुक्तिधाम पहुंच गए।

विधि-विधान के साथ किया अंतिम संस्कार

  • सूचना मिलने पर यहां नगर निगम कर्मचारी नीलेश कारखुर (श्मशान प्रभारी ), अमन कारखुर और उनके साथ समाजसेवी आशिफ कुरैशी, शिवसिंह खटीक पहुंच गए। सभी ने गड्ढा खोदा और फिर अंतिम संस्कार की विधियाें के साथ वानर का शव गड्ढे में दफन कर अंतिम संस्कार किया।

  • तेजेंद्र खे़ड़ा ने बताया कि यह वानर बाजार में चहलकदमी करता था, कभी किसी दुकानदार या ग्राहक को परेशान नहीं किया। फल वाले खाने देते, वह लेकर चला जाता। तेजेंद्र खेड़ा ने बताया कि उनके साथ लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करते हैं, वानर का शव इस हाल में देखा तो रहा नहीं गया।
  • यह भी पढ़ें- जबलपुर से सेना भर्ती रैली में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन, इन शहरों से विशेष सुविधा