• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

सबलगढ़-वीरपुर के बीच दौड़ी मेमू ट्रेन... 6.5 साल का इंतजार खत्म, जौरा में ग्रामीणों ने लाल झंडा दिखाकर रोकी

मुरैना में एक ओर जहां ट्रेन यातायात का विस्तार हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ एक ट्रेन को ग्रामीणों ने रोक दिया। सैकड़ों ग्रामीण पटरियों पर आ गए और जौरा के...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 04:56:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 04:56:53 PM (IST)
सबलगढ़-वीरपुर के बीच दौड़ी मेमू ट्रेन... 6.5 साल का इंतजार खत्म, जौरा में ग्रामीणों ने लाल झंडा दिखाकर रोकी
सबलगढ़-वीरपुर के बीच दौड़ी मेमू ट्रेन

HighLights

  1. कैलारस, सबलगढ़ और वीरपुर के बीच शुरू हुई मेमू ट्रेन सेवा
  2. 6.5 साल बाद ट्रेन पहुंचने पर लोगों ने जताया भारी उत्साह
  3. थरा गांव में स्टॉपेज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोकी ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज लाइन का काम आधे से ज्यादा पूरा हो गया है। इस रूट पर कैलारस से सबलगढ़ व वीरपुर स्टेशनों के लिए मंगलवार से यात्री ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। मुरैना में एक ओर जहां ट्रेन यातायात का विस्तार हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ एक ट्रेन को ग्रामीणों ने रोक दिया। सैकड़ों ग्रामीण पटरियों पर आ गए और जौरा के थरा गांव में पौन घंटे तक ट्रेन को खड़े रखा।

कैलारस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शुभारंभ का कार्यक्रम रखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस आयोजन में वर्चुअली जुड़े। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने कैलारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को सबलगढ़ के लिए रवाना किया।


कैलारस से सबलगढ़ का सफर करीब आधा घंटे में पूरा हुआ। इसके बाद सबलगढ़ से यह ट्रेन श्योपुर जिले के वीरपुर के लिए रवाना की गई। लगभग साढ़े छह साल बाद मुरैना के सबलगढ़ व श्योपुर जिले के वीरपुर में यात्री ट्रेन पहुंची तो लोग उत्साहित हो उठे। ब्रॉडगेज ट्रेन के दीदार करने दोनों स्टेशनों पर सैकड़ों लोग जुट गए।

जौरा के थरा गांव में स्टेशन और स्टॉपेज की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोकी ट्रेन

एक ओर तो कैलारस से सबलगढ़-वीरपुर स्टेशनों के लिए यात्री ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई, वहीं दूसरी ओर जौरा के पास एक यात्री ट्रेन को ग्रामीणों ने लाल झंडे दिखाकर रोक दिया। सैकड़ों ग्रामीण ट्रेन की पटरियों पर आ गए और हंगामा करने लगे। बताया गया है कि थरा गांव के ग्रामीण अपने गांव के पास रेलवे स्टेशन बनाने और ट्रेन का स्टॉपेज करने की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले जब नैरोगेज ट्रेन चलती थी, तब थरा गांव में रेलवे स्टेशन और ट्रेनों का स्टॉपेज था। ब्रॉडगेज लाइन में उसे खत्म कर दिया गया। ग्रामीणों के इस हंगामे के कारण करीब सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक ट्रेन को थरा गांव में रोके रखा गया। जीआरपी कर्मचारियों की समझाइश पर ग्रामीण माने। इस दौरान सरपंच के लेटरहेड पर एक ज्ञापन भी डीआरएम के नाम दिया गया। ट्रेन रोकने के कारण यात्री परेशान होते रहे। जौरा जाने वाले कई यात्री ट्रेन से उतरकर निजी वाहनों से या बसों में बैठकर जौरा पहुंचे।

यह भी पढ़ें- इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन अधिसूचना पर हाई कोर्ट सख्त, शासन नहीं दे सका जवाब, कोर्ट ने दिया चार सप्ताह का समय