Morena: 'ये छज्जा मेरा है...' हिस्सा बंटवारे को लेकर परिवार में चले पत्थर-ईंट, महिला घायल
खेत और मकान के हिस्से को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। गालीगलौज से शुरू हुए विवाद में दोनों ओर से ईंट-पत्थर फिंकना शुरू हो गए। बुधवार की सुबह यह विवाद वनखंडी रोड पर श्याम वाटिका के पास हुआ है।
Publish Date: Thu, 10 Jul 2025 07:35:05 PM (IST)
Updated Date: Thu, 10 Jul 2025 07:35:05 PM (IST)
नईदुनिया न्यूज, मुरैना। खेत और मकान के हिस्से को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। गालीगलौज से शुरू हुए विवाद में दोनों ओर से ईंट-पत्थर फिंकना शुरू हो गए। बुधवार की सुबह यह विवाद वनखंडी रोड पर श्याम वाटिका के पास हुआ है। खाण्डौली के रहने वाले एक परिवार के सदस्यों में हिस्से-बंटवारे को लेकर सुबह से कहासुनी चल रही थी।
आखिर क्यों हुई लड़ाई?
एक मंजिला मकान के छज्जे पर लड़ रहे दोनों पक्षों में से एक ने ईंट उठाकर फेंकना शुरू कर दिया, इसके बाद दूसरे पक्ष से भी ईंट-पथराव शुरू हो गया। कुछ लोग मकान के नीचे सड़क किनारे खड़े थे, वह भी पथराव करने लगे, तो छज्जे से भी जवाब में ईंट-पत्थर फेंकना शुरू हो गया। पत्थर लगने से प्रदीप सिंह सिकरवार की पत्नी प्रीती घायल हो गई।